न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?

हम आपको आज बताते है कि ये खतरनाक वायरस कैसे इंसान को मौत के मुंह में ले जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Feb 2020 10:42:50

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?

चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक 1631 लोग अपनी जान गवा चुके है। अकेले चीन में ही 67,535 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमिशन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को इस वायरस से 143 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को चीन ने कोरोना वायरस से प्रभावित चिकित्सकों का भी आंकड़ा जारी किया था। अधिकारियों के मुताबिक, मरीजों का इलाज करते हुए अब तक 1716 मेडिकल वर्कर वायरस से प्रभावित हुए हैं। 6 डॉक्टर्स की भी मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति में शुरुआती लक्षण बेहद साधारण होते हैं। इस दौरान व्यक्ति को बुखार आता है और बहुत ज्यादा थकावट होती है। साथ ही रोगी को सूखी खांसी होती है। इसके अलावा कई लोगों में डायरिया जैसी भी शिकायतें देखने को मिली हैं। ऐसे में हम आपको आज बताते है कि ये खतरनाक वायरस कैसे इंसान को मौत के मुंह में ले जाता है।

तस्वीर में देखे कैसा दिखता है कोरोना वायरस

मिल गया वो शख्स जिसकी वजह से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस

चीन में कोरोना के मरीजों में दिखा फिट रहने का जज्बा, देखे वीडियो

कोरोना से बचने के लिए इस शहर में लोग कर रहे कंडोम का इस्तेमाल

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

सर्दी खांसी से होती है शुरुआत

साधारण सर्दी खांसी की शुरुआत गले में खराश के साथ होती है फिर नाक बहने लगती है जिससे कोल्ड हो जाता है। बुखार और सिर दर्द की भी शिकायत बनी रहती है। कोरोना वायरस के फ्लू में कफ शुरु होते ही सिर और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है और सारे लक्षण एकसाथ ही दिखने लगते हैं। गले में दर्द की वजह से आवाज बैठ जाती है। तेज बुखार आने लगता है।

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

फेफड़ों पर असर

कोरोना वायरस से होने वाली सांस की बीमारी सबसे पहले इंसान के फेफड़ों को खराब करना शुरू करती है। जिसकी वजह से इंसान को सांस लेने में दिक्कत होती है और उसका दम घुटने लगता है। कोरोना वायरस की शुरुआत और अंत दोनों फेफड़ों से होती है।

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

आंतों को खराब करता है

SARS और MERS वायरस की तरह कोरोना वायरस भी इंसान की छोटी और बड़ी आंत को खराब करते हैं। इसलिए ऐसी भी संभावनाएं हैं कि कोरोना वायरस (Coronavirus) इंसान की आंतों को खोखला कर रहा है।

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

किडनी खराब

किडनी (गुर्दा) मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर का खून साफ कर पेशाब बनाती है। शरीर से पेशाब निकालने का कार्य मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और मूत्रनलिका द्वारा होता है। किडनी, राजमा के आकर के एक जोड़ी अंग हैं। वयस्कों में एक किडनी लगभग 10 सेंटीमीटर लम्बी, 6 सेंटीमीटर चौडी और 4 सेंटीमीटर मोटी होती है। प्रत्येक किडनी का वजन लगभग 150 - 170 ग्राम होता है। किडनी द्वारा बनाए गये पेशाब को मूत्राशय तक पहुँचानेवाली नली को मूत्रवाहिनी कहते हैं। यह सामान्यत: 25 सेंटीमीटर लम्बी होती है और विशेष प्रकार की लचीली मांसपेशियों से बनी होती है। किडनी शरीर में अनावश्यक द्रव्यों और पदार्थों को पेशाब द्वारा दूर कर खून का शुद्धीकरण करती है और शरीर में क्षार एवं अम्ल का संतुलन कर खून में इनकी उचित मात्रा बनाए रखती है। इस तरह किडनी शरीर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखती है। प्रत्येक किडनी करीब 800,000 माइक्रोसोपिक यूनिट से भरी होती है। मेडिकल भाषा में इन्हें नेफ्रोन्स कहा जाता है। ये खून को फिल्टर कर उसके पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस शरीर के इस सबसे खास हिस्से को भी तबाह कर देता है।

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

रक्त वाहिकाओं से खून बहना

कोलंबिया यूनिवर्सिटी की वायरोलॉजिस्ट और एसोसिएट रिसर्च साइंटिस्ट एंजेला रास्मुसेन के अनुसार, कोरोना वायरस से शरीर की रक्त वाहिकाओं पर भी बुरा असर पड़ता है। मूल रूप से इस अवस्था में शरीर की रक्त (Blood) वाहिकाओं से खून बहता रहता है।

liver,kidney,coronavirus symptoms,sars,mers,coronavirus,coronavirus prevent,corona virus disease,Health

लिवर डैमेज

मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लीवर होता है और त्वचा के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंग यही है। यह हमारे पेट के दाहिने और स्थित है। लीवर को अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे जिगर, यकृत आदि। कोरोना वायरस के शरीर में दाखिल होने के बाद ये धीरे-धीरे लिवर को डैमेज करने का काम करता है। लिवर शरीर की पाचन क्रिया का सबसे प्रमुख हिस्सा है। खून से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी लिवर ही करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर