न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ट्रेन में मसाज' : सांसद शंकर लालवानी को नहीं पसंद आया ये आइडिया, रेल मंत्री को चिट्टी लिख जताई आपत्ति

इंदौर सांसद शंकर लालवानी को ट्रेन में मसाज का आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हे ये इतना नागवार गुज़रा कि उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्टी लिखकर इस पर आपत्ति जता दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 2:12:15

'ट्रेन में मसाज' : सांसद शंकर लालवानी को नहीं पसंद आया ये आइडिया, रेल मंत्री को चिट्टी लिख जताई आपत्ति

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए ट्रेनों में मसाज की सुविधा शुरू कर रहा है। इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों से इसकी शुरुआत होना है। रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। बाजपेयी ने कहा, 'यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश सेवा दी जाएगी। इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त आय होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।' अधिकारी के अनुसार रेलवे इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है।

लेकिन इंदौर सांसद शंकर लालवानी को ट्रेन में मसाज का आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हे ये इतना नागवार गुज़रा कि उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्टी लिखकर इस पर आपत्ति जता दी।

railway,hindi news,massage,massage in train,news,news in hindi

लालवानी ने लिखा कि ट्रेनों में इस तरह की स्तरहीन व्यवस्था का कोई औचित्य नहीं है। इसकी जगह मेडिकल, डॉक्टर और दूसरी यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाना चाहिए। लालवानी ने पत्र में लिखा मुझे आश्चर्य है कि चलती गाड़ियों में यात्री, विशेषकर महिलाओं के सामने इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना क्या भारतीय संस्कृति के मानकों के अनुरूप होगा।

शंकर लालवानी ने लिखा, रेलवे पहले यात्रियों को बैठने, महिलाओं के लिए फीडिंग रूम और डॉक्टर्स की सुविधाएं उपलब्ध कराए। मसाज की सुविधा पर्यटक ट्रेनों में होनी चाहिए। पैसेंजर ट्रेनों में इसे लागू नहीं करना चाहिए। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के खड़े रहने तक की जगह नहीं होती। ऐसे में मसाज कहां होगी,ये सोचने वाली बात है।

रेलवे सदस्य भी ज़ाहिर कर चूके है इस पर नाराज़गी

रेलवे सदस्य भी हैरान-रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े सदस्यों ने भी इस पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-5 और 6 पर मसाज सेंटर बनने वाला है। सदस्यों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा रेलवे को तत्काल इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत