न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के एक्शन से उड़े पाकिस्तान के होश, तबाही का सच छुपाने में जुटी सेना और मीडिया

भारतीय सेना की तरफ़ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि पाकिस्तान ने बिना कोई उकसावे के आम लोगों पर गोलीबारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Oct 2019 10:42:45

भारत के एक्शन से उड़े पाकिस्तान के होश, तबाही का सच छुपाने में जुटी सेना और मीडिया

कश्मीर (Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकवादियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा है और सीमा पर पिछले एक हफ्ते से लगातार गोली बारी कर रहा है। हालाकि, उसकी हर कोशिश को भारतीय सेना द्वारा विफल की जा रही है। वही पाकिस्तान की गोलीबारी का कल भारतीय सेना ने जवाब दिया है और यह जवाब इतना करारा था कि पाकिस्तान के होश उड़ गए है। भारतीय सेना की तरफ़ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि पाकिस्तान ने बिना कोई उकसावे के आम लोगों पर गोलीबारी की है। सेना के मुताबिक़ गुंडीशत गाँव और तंगधार में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक व्यक्ति और तीन जवानों की मौत हुई है जबकि तीन लोग ज़ख़्मी हुए हैं। बयान में कहा गया है कि इस गोलीबारी में हवलदार पदम बहादुर श्रेष्ठ और राइफ़लमैन गामिल कुमार श्रेष्ठ की मौत हुई है। वहीं, 55 साल के मोहम्मद सादिक़ नामक एक आम नागरिक की भी मौत हुई है। इसके अलावा 70 साल के मोहम्मद मक़बूल, 50 साल के मोहम्मद शफ़ी और 22 साल के युसूफ़ हामिद ज़ख़्मी हुए हैं।

इसके जवाब में भारतीय सेना ने बदले की कार्रवाई करते हुए चरमपंथी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने मीडिया को बताया है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कम से कम 6 से 10 सैनिक मारे गए हैं। जबकि उनके तीन कैंप तबाह हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान की ओर से इस सच को छुपाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें पाकिस्तानी सेना और मीडिया भी शामिल है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बताया है कि भारत के एक्शन में 5-6 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं। लेकिन पाकिस्तान मीडिया इस सच को छुपा रहा है और लगातार दावा कर रहा है कि पाकिस्तान के एक्शन में भारत की काफी तबाही हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया कई भारतीय जवानों के मारे जाने की बात कर रहा है, जो कि सरासर गलत है।

भारत की इस कार्रवाई को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है, PAK सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर रविवार से ही भारत के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। आसिफ गफूर की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि भारत जिन आतंकी कैंपों को तबाह करने की बात कर रहा है वह गलत है। उन्होंने लिखा है कि PoK में ऐसे कोई कैंप थे ही नहीं, इतना ही नहीं उन्होंने फिर विदेशी मीडिया को चेकिंग करने के लिए न्योता दिया है।

इतना ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया की ओर से गलत तस्वीरें भी फैलाई जा रही हैं। 2014 में भारत में हुए नक्सल हमले की एक तस्वीर को पाकिस्तानी मीडिया रविवार की तस्वीर बता रहा है और कह रहा है कि पाकिस्तानी सेना के एक्शन में कई भारतीय जवान मारे गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के इन दावों का सोशल मीडिया ने ही भांडा फोड़ दिया था।

गौरतलब है कि इसी तरह की हरकत पाकिस्तान पहले भी कर चुका है, फिर चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक की बात हो या फिर एयरस्ट्राइक के समय की बात हो। हर बार पाकिस्तान ने सच मानने से इनकार किया है और दुनिया को अपना ही अलग प्रोपेगेंडा बेचा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत