न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में बालाकोट में जैश के कमांडरों समेत करीब 300 आतंकी मारे गए- विदेश सचिव

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर पाकिस्‍तान समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 1:26:04

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में बालाकोट में जैश के कमांडरों समेत करीब 300 आतंकी मारे गए- विदेश सचिव

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर पाकिस्‍तान समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं। हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई पर भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी साझा की। उन्‍होंने बताया कि 14 जनवरी को पुलवामा में पाक समर्थित जैश के आतंकियों ने हमला किया। इसे बहावलपुर में बैठे जैश सरगना मसूद अजहर और उसके सरपरस्‍तों की तरफ से अंजाम दिलवाया गया। PoK में सैंकड़ों जिहादी कैंप चल रहे हैं। पाकिस्‍तान उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुख्‍ता इंटेलिजेंस इनपुट था कि जैश के आतंकी भारत के अन्‍य इलाकों में भी फि‍दायीन हमला कर सकते हैं। इसके बाद भारत ने पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बालाकोट में जैश के सीनियर कमांडर समेत करीब 300 आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश के सबसे बड़े कैंप को नुकसान पहुंचाया गया। इसमें किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा और इस बात का ख्‍याल रखा गया था। उन्‍होंने बताया कि घने जंगलों में यह आतंकी कैंप मौजूद थे। इस हमले के वक्‍त मसूद अजहर का करीबी रिश्‍तेदार मौलाना युसूफ अजहर, जोकि जैश-ए-मोहम्‍मद का टॉप लीडर भी था, वह भी कैंप भी मौजूद था।

indian air force,surgical strike,jaish e mohammed,pok,muzaffarabad,pakistan,pakistan army

भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए गए। 12 मिराज 2000 जेट विमानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3:48 से 3:55 बजे, चकोटी में 3:58 से 4:04 बजे तक और बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमले को अंजाम दिया।

indian air force,surgical strike,jaish e mohammed,pok,muzaffarabad,pakistan,pakistan army

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल का उल्लंघन किया है। पाक सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया। हमने तुरंत जवाब दिया, जिसके बाद भारतीय वायुसेना के विमान वापस अपनी सीमा में लौट गए।' इसके बाद एक अन्य ट्वीट में गफ्फूर लिखा कि 'भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसने की कोशिश की, समय रहते ही पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद वह बालकोट की तरफ वापस लौट गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत