न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौगंध मुझे है इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष झुकने नहीं दूंगा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2014 में कहा था कि देश नहीं झूकने दूंगा, मगर आज फिर कह रहा हूं कि मैं देश नहीं झूकने दूंगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 2:50:59

सौगंध मुझे है इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष झुकने नहीं दूंगा : पीएम मोदी

पुलवामा आतंकवादी हमले (Pulwama Terrorist Attack) का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया है। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के कैंपों पर हमला बोला है। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 3.30 बजे भारत के 12 मिराज 2000 और सुखोई लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर हमला किया। पीओके में आतंकियों के खिलाफ एयर फोर्स की कार्रवाई के बाद राजस्थान के चुरु में पीएम मोदी ने कहा कि आज आपका मिजाज कुछ और लग रहा है। सबसे पहले मेरे साथ दोनों मुट्ठी बंद कर पूरी ताकत से बोलिए- 'भारत माता की जय'। पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये जोश मैं भलीभांति समझ रहा हूं। आज एक ऐसा पल है जिसमें हम सभी आएं और भारत के पराक्रमी वीरों को सिर झुकाकर नमन करें। आज चुरु की धरती से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2014 में कहा था कि देश नहीं झूकने दूंगा, मगर आज फिर कह रहा हूं कि मैं देश नहीं झूकने दूंगा। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए फिर से कविता सुनाई और कहा-

सौगंध मुझे है इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा
मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।
मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष झुकने नहीं दूंगा
जाग रहा है देश मेरा, हर भारतवासी जीतेगा
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा

- पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। देश की सेवा करने वाले लोगों को आज के अहम दिन एक बार फिर से प्रधानसेवक नमन करता है। आजादी के 70 साल बाद राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे अमर शहीदों की याद में देश के राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल समर्पित किया गया। राजस्थान और खासकर सीकर, चुरु के लिए ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि आप सबने देश को अनेक सपूत समर्पित किए हैं।

pm modi,pakistan news,india,india news,india attacked pakistan,india pakistan,pakistan news channel,todays news,pakistan news live,india pakistan war,attack on pakistan,india pakistan news,india strikes back,scrambled,breaking news india,mirage 2000 india,pakistan attack,india attack pakistan,indian attack on pakistan,pakistan news headlines,pak news,indian air force attack on pakistan,india air strike,indian news,india attack on pakistan,india attack pakistan 2019

आपको बता दें कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एलओसी पार कर आतंकी कैंपों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस हमले के जरिए पाकिस्तान में मौजूद जैश ए मोहम्मद आतंकी ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड नष्ट किए गए। एयरफोर्स के विमानों ने 21 मिनट तक इस हमले में 1 हजार किलो बम गिराए। इसके बाद ये विमान सुरक्षित भारत भी लौटकर आ गए। इस हमले की जानकारी सबसे पहले खुद पाकिस्तान ने दी।

भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई पर भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी साझा की। उन्‍होंने बताया कि 14 जनवरी को पुलवामा में पाक समर्थित जैश के आतंकियों ने हमला किया। इसे बहावलपुर में बैठे जैश सरगना मसूद अजहर और उसके सरपरस्‍तों की तरफ से अंजाम दिलवाया गया। PoK में सैंकड़ों जिहादी कैंप चल रहे हैं। पाकिस्‍तान उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुख्‍ता इंटेलिजेंस इनपुट था कि जैश के आतंकी भारत के अन्‍य इलाकों में भी फि‍दायीन हमला कर सकते हैं। इसके बाद भारत ने पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बालाकोट में जैश के सीनियर कमांडर समेत करीब 300 आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश के सबसे बड़े कैंप को नुकसान पहुंचाया गया। इसमें किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा और इस बात का ख्‍याल रखा गया था। उन्‍होंने बताया कि घने जंगलों में यह आतंकी कैंप मौजूद थे। इस हमले के वक्‍त मसूद अजहर का करीबी रिश्‍तेदार मौलाना युसूफ अजहर, जोकि जैश-ए-मोहम्‍मद का टॉप लीडर भी था, वह भी कैंप भी मौजूद था।

भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए गए। 12 मिराज 2000 जेट विमानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3:48 से 3:55 बजे, चकोटी में 3:58 से 4:04 बजे तक और बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमले को अंजाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत