न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक कितनी सफल! इन 6 बातों से पता चलता है

पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर देश के भीतर और बाहर दोनों जगह घमासान मचा हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 1:37:33

एयर स्ट्राइक कितनी सफल! इन 6 बातों से पता चलता है

पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर देश के भीतर और बाहर दोनों जगह घमासान मचा हुआ है। पाकिस्तान इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसका कुछ नुकसान हुआ है तो वही देश में विपक्ष सरकार से तबाही का सबूत मांग रही है। विपक्ष सरकार से हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या मांग रहा है जिसपर सरकार द्वारा अलग अलग ब्यान सामने आ रहे है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि हमले में 250 आतंकी मारे गए। पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गए हैं। वही राजनाथ सिंह का कहना है कि हमले के दौरान बालाकोट में 300 मोबाइल फोन सक्रिय थे, क्या ये मोबाइल फोन पेड़ इस्तेमाल कर रहे थे। विपक्ष पर हवाई हमले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस यह जानना चाहती है कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं तो वह पाकिस्तान जाकर शवों को गिन सकती है। वही पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का कहना है कि ''रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं?'' इन सब आवाजों के बीच बीते दिनों में कुछ बातें ऐसी निकल कर सामने आई हैं, जो इस बात की गवाही देती हैं कि वायुसेना की एयरस्ट्राइक से आतंक के अड्डे तबाह तो जरूर हुए हैं।

pakistan,evidence,indian air force,air strike,balakot,jaish e mohammad

- नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव थे। इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे। इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 300 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी।

- वायुसेना ने एयरस्ट्राइक ने बयान दिया कि हमें जो टारगेट मिला था, हमने उसे ध्वस्त किया है। वायुसेना का मिशन 100 फीसदी सफल रहा है। एयरफोर्स बीएस धनोआ ने कहा कि "लक्ष्य के बारे में विदेश सचिव ने अपने बयान में विस्तार से बताया था। अगर हम किसी लक्ष्य पर निशाना साधने की योजना बनाते हैं, तो हम उसे निशाना बनाते हैं, वरना क्यों उन्होंने (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने) जवाब दिया होता। अगर हमने जंगल में बम गिराए होते, तो वह क्यों जवाब देते...? "

- बालाकोट में जिस जगह कार्रवाई की गई वहां पर जैश-ए-मोहम्मद का मदरसा था। मदरसा तालीम-उल-कुरान के छात्र ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि उन्होंने 26 फरवरी की सुबह वहां पर धमाके सुबह थे, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। पाकिस्तानी सेना ने एयरस्ट्राइक के ठीक बाद वर्ल्ड मीडिया को बालाकोट ले जाने का न्योता दिया था। लेकिन ये भी कहा था कि वह तुरंत नहीं बल्कि एक दिन बाद ले जाएंगे। जाहिर है कि सेना वहां से सबूत मिटाना चाहती थी। इसके अलावा जब मीडिया को जाने दिया तो मदरसे के क्षेत्र से काफी दूर तक ही जाने दिया गया। पाकिस्तानी मीडिया ने भी अपनी कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया है कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई की। हालांकि, उनकी मीडिया ने हर बार ये ही बताया कि वहां अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

- न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने भी दावा किया था कि कई स्थानीय निवासियों ने इस बात की पुष्टि की थी उस मदरसे में जैश का आतंकी अड्डा है और भारतीय वायुसेना ने उन्हें निशाना बनाया। इस दौरान उन्हें बम धमाकों की आवाज़ भी सुनाई दी थी। कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा था कि 26 फरवरी के बाद उन्होंने बालाकोट में 10 एम्बुलेंस भी देखे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया था कि भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पास के ही सैन्य अस्पताल और एबटाबाद के अस्पतालों में कई बेड रिजर्व कर दिए गए थे। हालांकि, किसी भी सरकारी पक्ष ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार किया था।

- एयरस्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने इस बात को कबूला था कि भारत के हमले में उनका बड़ा अड्डा तबाह हुआ है। हालांकि जो इस बात की पुष्टि करता है कि भारत के हमले से आतंकी सिहर गए हैं।

- पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ बालाकोट में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने को लेकर कार्रवाई कर रहा है। बता दें कि जैश का अड्डा जंगलों में था, जाहिर है कि अगर अड्डों पर हवाई हमले हुए थे तो वहां मौजूद पेड़ों पर भी असर हुआ ही था।

pakistan,evidence,indian air force,air strike,balakot,jaish e mohammad

वही इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि बालाकोट में अभी भी जैश के 6 मदरसे बने हुए हैं। ये तस्‍वीर भारत की ओर से की गई एयर स्‍ट्राइक के छह दिन बाद जारी की गई है यानि चार मार्च की है। ब तक हमले वाली जगह की साफ तस्वीरें सार्वजनिक नहीं हुई थीं, लेकिन प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी ये तस्वीरें काफी साफ हैं। रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तस्‍वीरों में बालाकोट में बने जैश के मदरसों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मदरसों की दीवारों को भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और उसके आसपास के पेड़ भी हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय को ईमेल के जरिए इन सैटेलाइट तस्वीरों पर सवाल पूछा गया है, लेकिन दोनों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल