न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK ने उड़ाया अभिनंदन का मजाक, तो भारत ने इस तरह दिया जवाब, देखे वीडियो

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 3:25:12

PAK ने उड़ाया अभिनंदन का मजाक, तो भारत ने इस तरह दिया जवाब, देखे वीडियो

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह अब तक का सातवां मैच होगा और हर बार भारत ने बाजी मारी है। रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी वर्ल्ड कप मैच से एक दिन पहले यानि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों टीमों के 'प्रतिनिधि' एक-दूसरे का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं, लेकिन अंत में जीत भारतीय फैन की होती है।

दरहसल, कुछ दिन पहलें पाकिस्तान की ओर से जैज़ टीवी पर जारी एक विज्ञापन में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और टीम इंडिया का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। इस विज्ञापन में दिखाया गया था कि उन्होंने किस तरह अभिनंदन को पकड़ा था और वीडियो शूट किया था। 33 सेकेंड के इस वीडियो में अभिनंदन बने शख्स से टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन और टॉस जीतने पर टीम की रणनीति के बारे में पूछा जाता है। विज्ञापन में दिख रहे मॉडल को अभिनंदन का लुक दिया गया है। उसने विंग कमांडर जैसी मूंछे भी लगा रखी हैं। कस्टडी के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने जिस अंदाज में पाकिस्तानी आर्मी के सवालों का जवाब दिया था, ये मॉडल भी उसी अंदाज में बोल रहा है। जवाब नहीं मिलने पर उसे जाने को कहा जाता है, लेकिन तभी उसे रोककर कहा जाता है, 'एक सेकेंड रुको, कप कहां ले जा रहे हो।' वीडियो जैज टीवी द्वारा रिलीज किया गया है।

वही इसके बाद अब भारत ने इसका करारा जवाब दिया है। यू-ट्यूब पर 'वी सेवन पिक्चर्स' नाम से एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। 20 घंटे पहले यू-ट्यूब पर जारी इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

इस काउंटर रिस्पांस वीडियो में एक भारतीय प्रशंसक सैलून में बैठकर युवराज सिंह की उस पारी का लुत्फ ले रहा है, जिसमें उन्होंने टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

भारतीय प्रशंसक कहता है कि इस पारी को हम हमेशा याद रखेंगे, लेकिन कुछ लोगों को हम भूल जाना चाहते हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी प्रशंसक सैलून में प्रवेश करता है और भारतीय प्रशंसक को एक तोहफा सौंपता है। पाकिस्तान प्रशंसक कहता है कि यह फादर्स दे (16 जून) पर उसकी ओर से तोहफा है। वह भारतीय प्रशंसक को 'अब्बू' (पिता) कहकर भी संबोधित करता है।

भारतीय प्रशंसक जब उस तोहफे को खोलता है तो उसमें से एक रूमाल निकलता है। भारतीय प्रशंसक जब पाकिस्तानी फैन से पूछता है कि यह क्या है तो उसे जवाब मिलता है कि ये रूमाल है। 16 को हारने के बाद यह रूमाल मुंह छुपाने के काम आएगा।

इसके बाद वह सैलून मालिक से बोलता है कि उसका शेव कर दे। साथ ही वह कहता है कि वैसे ये खेल बड़ा जालिम है क्योंकि इसमें एक दिन में ही बेटा बाप हो जाता है।

इस पर सैलून वाले और भारतीय फैन को झटका लगता है। सैलून चलाने वाले ने भारतीय फैन की ओर इशारों में देखा और दोनों के बीच चुपचाप कुछ संवाद होता है। इसके बाद बिना कुछ बोले उसकी दाढ़ी में से अभिनंदन स्टाइल की मूंछ निकाल दी। इस पर पाकिस्तानी फैन कहता है-ये क्या है यार। इस पर भारतीय फैन कहता है कि ये अभिनंदन कट है, हमारे हीरो का स्टाइल। इस पर पाकिस्तानी फैन कहता है कि वह हमारा हीरो नहीं।

पाकिस्तानी फैन कहता है कि बाहर मेरे दोस्त खड़े हैं, मैं मुंह कैसे दिखाऊंगा तो भारतीय फैन उसे रूमाल सौंपते हुए कहता है कि ये ले ये मुंह छुपाने के काम आएगा। साथ ही वह कहता है कि बड़ा जालिम खेल है ये, सिर्फ एक दिन लगता है बाप को बेटे को समझाने में कि तेरी किस्मत में वर्ल्ड कप नहीं, अभिनंदन का जूठा कप ही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह