न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Alert! कोरोना की आड़ में बड़े साइबर अटैक के फिराक में चीनी हैकर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी, ऐसे बचें

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण और भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के समय में बड़ा साइबर अटैक हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 11:42:04

Alert! कोरोना की आड़ में बड़े साइबर अटैक के फिराक में चीनी हैकर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी,  ऐसे बचें

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण और भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के समय में बड़ा साइबर अटैक हो सकता है। चीनी हैकर्स भारत में कोरोना महामारी की आड़ में फ्री COVID-19 टेस्ट के नाम से ई-मेल भेजकर इस साइबर अटैक को अंजाम दे सकता है। कोरोना की आड़ में होने वाले साइबर हमले की गंभीरता को देखते हुए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉनस टीम (CERT-In) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज से ई-मेल के जरिए साइबर हमलावर धोखाधड़ी शुरू कर सकते हैं। बताया गया है कि यह संदेहास्पद मेल सरकार के नाम वाली ई-मेल आईडी ncov2019@gov.in से भेजा जा सकता है। खुफिया एजेंसी ने यूजर्स को आगाह किया है कि इस ई-मेल आईडी से आए मेल को न तो ओपन करें और न ही अटैचमेंट डाउनलोड करें।

20 लाख से ज्यादा लोगों के ईमेल

भारत में साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही CERT-In ने बताया है कि साइबर हमलावर कोरोना महामारी के बीच बड़ा साइबर अटैक करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि ये हमला आज से ही शुरू हो सकता है। ये हमले ई-मेल के जरिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता का काम देखने वाली सरकारी एजेंसियों, विभाग तथा कारोबारी संस्था बनकर किए जा सकते हैं। हमलावर ऐसे स्थानीय अधिकारी बनकर धोखे वाली मेल भेज सकते हैं जिन्हें सरकार द्वारा वित्तपोषित कोविड-19 समर्थित सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि साइबर हमलावरों के पास 20 लाख से ज्यादा लोगों की निजी ईमेल आईडी होने की आशंका है। ठगों के ई-मेल ‘फ्री कोविड-19 टेस्टिंग फॉर ऑल रेजीडेंट्स ऑफ दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद’ की थीम के साथ इसे तैयार किया है। ऐसे में अब कोई भी मेल खोलते समय काफी सावधानी ​बरतने की जरूरत है।

फिशिंग हमले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये असली वेबसाइट की तरह लगती हैं और लोगों को अपनी ओर मेल और टेक्स्ट मैसेज खोलने के लिए आक​र्षित करती हैं। इन वेबसाइट की लिंक में वायरस होता है, जिसे क्लिक करते ही ​यूजर के सिस्टम में मालवेयर आ जाता है, या सिस्टम फ्रीज हो जाता है या फिर आपकी जरूरी जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है। बता जा रहा है कि इस लिंक को अगर आपने खोला तो हैकर आसानी से आपकी जानकारी चुरा सकते हैं।

सिक्युरिटी फर्म्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी के साथ-साथ नॉर्थ कोरियन हैकर ग्रुप्स भी इसमें शामिल हैं जो किसी कैंपेन की मदद लेकर इस बड़े साइबर अटैक को अंजाम दे सकते हैं। सिंगापुर स्तिथ साइबर सिक्युरिटी फर्म Cyfirma ने बताया है कि इन हैकर्स के पास जापान में 11 लाख निजी ई-मेल आईडी, भारत में 20 लाख ई-ईमेल आईडी और यूके में 1 लाख 80 हजार यूजर्स के ई-मेल आईडी हैं, जिन्हें टारगेट किया जा सकता है।

ऐसे बचें

बता दे, इस तरह के बड़े साइबर अटैक से बचने के लिए यूजर्स को अपने किसी परिचित या अपरिचित ई-मेल आईडी से आए किसी भी ई-मेल के अटैचमेंट को ओपन करने से बचें। साथ ही, अगर आपको किसी भी तरह के स्कीम या ऑफर्स से जुड़ी ई-मेल आती है तो क्लिक करके ओपन न करें। यही नहीं, यूजर्स स्पैम फोल्डर में आए किसी भी ई-मेल को ओपन करें। साइबर सिक्युरिटी फर्म्स का मानना है कि ज्यादातर यूजर्स फ्री स्कीम्स और ऑफर्स की लालच में इन ई-मेल को ओपन करते हैं और साइबर अटैक का सामना कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका