न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन से आए 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण, सैन्य अस्पताल में किया शिफ्ट

समाचार एजेंसी पीटीआई ने डॉक्टरों के हवाले बताया है कि चीन से आए लोगों में से 5 लोगों को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे हैं। ऐसे में उन 5 लोगों को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Feb 2020 9:54:03

चीन से आए 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण, सैन्य अस्पताल में किया शिफ्ट

चीन में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने इस समय तहलका मचा रखा है। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया के 18 से ज्यादा देशों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में कई देश चीन से लोगों को एयरलिफ्ट करा रहे हैं। भारत ने भी 647 लोगों को एयरलिफ्ट कर चीन से निकाला है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने डॉक्टरों के हवाले बताया है कि चीन से आए लोगों में से 5 लोगों को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे हैं। ऐसे में उन 5 लोगों को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।

5 people evacuated from wuhan,admitted to military hospital,showing symptoms of cough and cold,manesar,india,china,coronavirus,coronavirus news,news

आपको बता दे, कोरोना वायरस की वजह से चीन में अबतक 425 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20000 से ज्यादा केस की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि कोरोना का कहर झेल रहे चीन से भारत सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट किया है। शनिवार को एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट चीन से 324 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। रविवार की सुबह भी एअर इंडिया का एक और विमान भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। चीन के वुहान शहर से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के इस विमान से 323 भारतीय स्वदेश लौटे हैं। इनके साथ ही मालदीव के 7 नागरिकों को भी दिल्ली लाया गया है। शुरू में चीन से आए 247 लोगों को एक साथ इन्हें गुरुग्राम के मानेसर अस्पताल में रखा गया था लेकिन इनमें सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद इन्हें अलग दिल्ली के सैन्य अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इन पांच लोगों के सैंपल लेकर एम्स भेजा गया है। इनमें से एक की रिपोर्ट आ गई है, जो नेगेटिव है।

दुनिया भर में फैलते कोरोना वायरस को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पहले ही इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर चुका है। कई देशों ने चीन के लिए उड़ानें रद्द कर दी है।

केरल के कासरगोड में कोरोना वायरस का तीसरा मामला पाया गया है। मरीज को उपचार के लिए कासरगोड के कंजांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह मरीज हाल ही में चीन के वुहान से लौटा था। इस बात की पुष्टि केरल के स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने की है। बता दें कि कोरोना वायरस के सभी तीन मामले केरल में ही पाए गए हैं। तीसरे मरीज की पहचान कासरगोड के छात्र के रूप में हुई है जो हाल ही में चीन से लौटा है।

वहीं, वाराणसी में चीन से लौटे एक युवक के दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचने पर हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में युवक के शरीर में कोरोना वायरस का कोई लक्षण तो नहीं मिला है, फिर भी एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीज मानकर उसका सैंपल लखनऊ भेजा जा रहा है। अब उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। चिकित्सकों के अनुसार, उसमें वायरस की पुष्टि नहीं हुई। उसे इस हिदायत के साथ घर भेज दिया गया कि वह चार हफ्ते तक स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेगा और तबीयत खराब होने पर तत्काल सूचना देगा। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की रिपोर्ट नार्मल है। वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर