न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : स्टडी में आया सामने, भारत में मई तक 13 लाख लोग हो जाएंगे बीमार

दुनियाभर में कोरोना के मामले 4,23,000 से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 18,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 11:52:55

कोरोना वायरस : स्टडी में आया सामने, भारत में मई तक 13 लाख लोग हो जाएंगे बीमार

दुनियाभर में कोरोना के मामले 4,23,000 से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 18,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में स्थिति और भयावह न हो, इसलिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 536 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 112 हुए। गुजरात में कोरोनो वायरस के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक 38 पॉजिटिव मामले सामने आए है।

मध्य प्रदेश: इंदौर में COVID 19 के 5 पॉजिटिव केस। पांच में से चार इंदौर के और एक उज्जैन का है। लगातार बढ़ती इसी संख्या को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकाडाउन का ऐलान कर दिया गया है। आज इस लॉकडाउन का पहला दिन है। हालांकि सरकार द्वारा कहा गया है कि लोग घबराएं नहीं, उनकी जरूरत की की सभी चीजें इस दौरान मिलता रहेगा। भारत COVID-19 के संक्रमण के दूसरे और तीसरे स्टेज के बीच में है। इस बीच वैज्ञानिकों ने आंशका जाहिर की है कि अगर देश में संक्रमितों की इस रफ्तार से बढ़ती रही, तो मई के दूसरे हफ्ते तक भारत में 13 लाख कोरोना के मरीज हो जाएंगे।

न्यूज़ एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। भारत में कोरोना के मामलों की स्टडी करने वाले COV-IND-19 स्टडी ग्रुप के रिसर्चर्स ने मौजूदा आंकड़ों की स्टडी के बाद ये आशंका जाहिर की है। इस ग्रुप के डेटा साइंटिस्ट्स का मानना है कि भारत में टेस्टिंग रेट बहुत कम है। सिर्फ 18 मार्च को ही देश में कोरोना टेस्ट के लिए 11,500 सैंपल मिले। इससे समझा जा सकता है कि जांच के लिए लोग सामने नहीं आ रहे हैं। भारत का हेल्थ सिस्टम इस महामारी से लड़ने में अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। भारत में प्रति 1,000 लोगों पर अस्पताल के बेड की संख्या केवल 0.7 है। वहीं, फ्रांस में ये संख्या 6.5, दक्षिण कोरिया में 11.5, चीन में 4.2, इटली में 3.4, यूके में 2.9, अमेरिका में 2.8 और ईरान में 1.5 है। कई लोग देश में टेस्टिंग किट की कमी का जिक्र करते हैं। भारत में 18 मार्च तक 12 हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग हुई थी। भारत की तुलना में बहुत कम आबादी के दक्षिण कोरिया में दो लाख 70 हजार व्यक्तियों की जांच हो चुकी है।

COV-IND-19 स्टडी ग्रुप के एक साइंटिस्ट बताते हैं, 'अभी तक COVID-19 का कोई वैक्सीन अप्रूव नहीं हुआ है और न ही कोई दवा इजाद की जा सकी है। इस स्थिति में भारत के फेज 2 और फेज 3 के बीच में प्रवेश करने से और भी विनाशकारी परिणाम होंगे, क्योंकि भारत का हेल्थ केयर सिस्टम पहले से ही दवाब में है।' COV-IND-19 स्टडी ग्रुप ने कहा, 'हमारा मौजूदा अनुमान भारत में शुरुआती चरण के आंकड़ों के आधार पर है, जो कि कम टेस्टिंग की वजह से है।'

साइंटिस्ट के मुताबिक, अमेरिका या इटली जैसे अन्य देशों में ऐसा ही पैटर्न देखा गया। वहां COVID-19 धीरे-धीरे फैला और फिर अचानक तेजी से मामले सामने आने लगे। COV-IND-19 स्टडी ग्रुप के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण अमेरिका की पैटर्न पर फैल रहा है। 19 मार्च तक COVID-19 मामलों की वृद्धि दर लगभग 13 दिनों के अंतराल के साथ अमेरिका के पैटर्न पर ही आगे बढ़ती दिख रही है। इस महामारी की शुरुआत में अमेरिका में इटली के 11 दिनों का अंतराल फॉलो हो रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर