न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हमारे पास सिखों का मक्का-मदीना है' : इमरान खान

इमरान खान (Imran Khan) यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर व‌र्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में हिस्सा लेने वहां गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 2:41:03

'हमारे पास सिखों का मक्का-मदीना है' : इमरान खान

अपने एक दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रविवार को कहा कि 'हमारे पास सिखों का मक्का-मदीना है और हम अल्पसंख्यक समुदाय के लिए इन पवित्र स्थलों को खोल रहे हैं।' इमरान खान (Imran Khan) यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर व‌र्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में हिस्सा लेने वहां गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल हैं। हमारे पास सिखों का मक्का और मदीना है और हम सिखों के लिए उन साइटों को खोल रहे हैं।

खान ने कहा, 'हमने 70 देशों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध कराई है। पाकिस्तान में टूरिज़्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। दुनिया की आधी से अधिक ऊंची चोटियां पाकिस्तान में हैं। हमारे पास 5,000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता है। सबसे पुराने जीवित शहर के तौर पर पेशावर है, जो 2,500 साल पुराना है।' खान ने कहा कि पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में सिखों का पवित्र गुरुद्वारा है। यह सिख गुरुद्वारा 1522 में स्थापित किया गया था। यह सिखों का पहला गुरुद्वारा था। यहीं सिखों के गुरु नानक का निधन हुआ था। करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब का कॉरिडोर जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। गुरु नानक की जयंती मनाने के लिए भारत से हर साल हजारों सिख श्रद्धालु पाकिस्तान आते हैं। भारत ने लगभग 20 साल पहले पाकिस्तान को गलियारे का प्रस्ताव दिया था।'

बता दें कि इमरान खान (Imran Khan) ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले स्थित डेरा बाबा नानक शाह से जोड़ने वाले गलियारे की आधारशिला रखी थी। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का अंतिम विश्राम स्थल है। करतारपुर साहिब पाकिस्तान में रावी नदी के किनारे डेरा बाबा नानक स्थल से चार किलोमीटर दूर स्थित है। करतारपुर कॉरिडोर के जल्दी ही पूरा हो जाने की संभावना है। इसके खुल जाने पर भारतीय सिख गुरुद्वारा दरबार साहिब तक बिना वीज़ा के यात्रा कर पाएंगे। गुरुनानक की जयंती मनाने के लिए हज़ारों सिख पाकिस्तान की यात्रा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड