न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेलर के बेटे ने सीए की परीक्षा में किया टॉप, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में एक टेलर (कपड़े सिलने वाले) के पुत्र के टॉप करने पर उसे बधाई देते हुए कहा कि मुझे आप पर गर्व है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 2:15:18

टेलर के बेटे ने सीए की परीक्षा में किया टॉप, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में एक टेलर (कपड़े सिलने वाले) के पुत्र के टॉप करने पर उसे बधाई देते हुए कहा कि मुझे आप पर गर्व है। गांधी ने इससे जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा कि शादाब, आपको बधाई। मुझे आप पर गर्व है। मैं आगे के सफर के लिए आपको अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक राजस्थान के कोटा जिले के एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शादाब हुसैन ने सीए (ओल्ड सिलेबस) की फाइनल परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने कुल 800 अंकों में 597 अंक हासिल किए हैं। गौरतलब है कि शादाब के पिता टेलर का काम करते हैं। गौर हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट 23 जनवरी को घोषित किया गया जिसमें शादाब हुसैन ने टॉप किया है। शादाब ने सीए फाइनल (ओल्ड सिलेबस) में ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 800 में से 597 मार्क्स हासिल हुए हैं।

अंग्रेजी न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शादाब के पिता पेशे से दर्जी हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। शादाब ने कोटा यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की और उनके परिवार में चार बहनें और वह अकेले भाई हैं। शादाब के माता-पिता खुद ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की पढ़ाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उनके अभिभावक चाहते थे कि उनके परिवार में सभी अच्छी तरह पढ़े-लिखे। उनकी इस कामयाबी पर पूरे परिवार को गर्व है।

(इनपुट एजेंसी)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी