न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की बड़ी जीत, आज वतन लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, वाघा बॉर्डर पर होगा स्वागत

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) में तनाव के बीच देश को बड़ी जीत मिली है। आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) को भारत के आगे घुटने टेकने पड़े।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 8:04:53

भारत की बड़ी जीत, आज वतन लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, वाघा बॉर्डर पर होगा स्वागत

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) में तनाव के बीच देश को बड़ी जीत मिली है। आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) को भारत के आगे घुटने टेकने पड़े। शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्तान (Pakistan) रिहा करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ16 (F-16) को मार गिराने के बाद अभिनंदन का फाइटर प्लेन मिग भी क्रैश हो गया था। इसके बाद अभिनंदन का पैराशूट पीओके में पहुंच गए थे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कब्जे में ले लिया लेकिन भारत ने दो टूक कहा कि हमें हमारा पायलट सुरक्षित और बिना किसी शर्त के वापस चाहिए। भारत और अंतर्राष्ट्रीय दवाब में कल पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने कहा कि वो अभिनंदन को छोड़ रहे हैं। आज वाघा बॉर्डर के जरिए अभिनंदन वतन वापस लौट रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके कहा था कि अगर वे वाघा बॉर्डर पर कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिसीव करेंगे, तो ये उनके लिए सम्मान की बात होगी।

पाकिस्तान की तरफ से अभिनंदन की रिहाई की खबर आने के बाद भारतीय सेना की तीनों कमानों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वायुसेना ने अपने जवान के वतन वापसी पर खुशी जताई। एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अपने पायलट की वापसी से खुश हैं।

abhinandan varthaman,ceasefire violation,imran khan,indian air force,line of control,narendra modi,pakistan,wagah border,wing commander

पाकिस्तान की तरफ से अभिनंदन की रिहाई की खबर आने के बाद भारतीय सेना की तीनों कमानों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वायुसेना ने अपने जवान के वतन वापसी पर खुशी जताई। एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अपने पायलट की वापसी से खुश हैं।

विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) फिलहाल इस्लामाबाद में हैं, आज दोपहर उन्हें लाहौर लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पायलट अभिनंदन को वाघा बार्डर से वापस लाया जाएगा। भारतीय अधिकारी ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन भी साथ मौजूद रहेंगे। विंग कमांडर की वापसी का समय फिलहाल तय नहीं है।

पाकिस्तान चाहता है कि अभिनंदन को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान हैंडओवर किया जाए। वहीं भारत चाहता है कि पाकिस्तान दोपहर तक अभिनंदर को लौटाए। भारत पहुंचने के बाद पायलट अभिनंदन को अमृतसर एयर बेस ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें अमृतसर से दिल्ली लाया जाएगा।

पीएम मोदी की बड़ी जीत बताई

विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की रिहाई को कूटनीतिक स्तर पर पीएम मोदी (PM Modi) की बड़ी जीत बताई जा रही है। दरअसल जैसे ही बुधवार को विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में गया सराकार ने उनकी रिहाई को लेकर कोशिशें तेज़ कर दी। सूत्रों के मुताबिक पीएम ने उन्हें सुरक्षित भारत लाने का जिम्मा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंप दिया। इसके बाद डोभाल ने शाम को पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए खास रणनीति तैयार की। इसके तहत उन्होंने कई अंतराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक डोबाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से करीब 25 मिनट तक बातचीत की।

हिरासत में होने के बावजूद भी अभिनंदन ने नहीं दी पाक को कोई जानकारी

दुश्मन देश की धरती पर भी पायलट अभिनंदन के जज्बे ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। पाकिस्तानी सेना की हिरासत में होने के बावजूद भी अभिनंदन ने पाकिस्तान को कोई भी खुफिया जानकारी नहीं दी। पीओके में गिरने के बाद भारतीय वायु सेना से जुड़े कागजात खा गए।

विंग कमांडर ने अपने पास मौजूद कई दस्तावेज तलाब में बहा दिए। अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में बिल्कुल भी नहीं डरे और साफ कहा कि वो कोई जानकारी नहीं देंगे। जब पैराशूट के जरिए अभिनंदन उतरे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और बदसलूकी भी की लेकिन अभिनंदन के हौसले पस्त नहीं हुए।

दो दिन में पाकिस्तान ने 35 बार सीजफायर तोड़ा

पाकिस्तान भले ही शांति का राग अलाप रहा हो और भारत से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग कर रहा हो। लेकिन कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन पर भी सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन उचित जवाब देने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत