न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक सीमा पर तनाव, PM मोदी ने की जल, थल और वायु सेना के साथ अहम बैठक, दी पूरी आजादी

भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, थल और वायु सेना के प्रमुखों से लंबी मुलाकात की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 6:30:01

भारत-पाक सीमा पर तनाव, PM मोदी ने की जल, थल और वायु सेना के साथ अहम बैठक, दी पूरी आजादी

भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, थल और वायु सेना के प्रमुखों से लंबी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात के बाद पीएम ने उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी दे दी है।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम तीनों प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा के ताजा परिदृश्य की जानकारी दी। इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सुरक्षा और खुफिया विभाग के शीर्ष अधिकारी जुटे। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर मंगलवार सुबह किए गए भारत के हवाई हमले के बाद हुए नये घटनाक्रम के मद्देनजर वे पीएमओ पहुंचे थे।

इससे पहले बुधवार सुबह पाकिस्तान के फाइटर प्लेन F16 को भारतीय सेना ने मार गिराया था। हालांकि इस दौरान भारतीय वायुसेना के लापता विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी जमीन पर पकड़े गए। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनके कब्जे में हैं। इससे पहले बुधवार सुबह पाकिस्तान ने दावा किया था कि वायुसेना के दो पायलट उनके पास हैं।

सरकार ने पाकिस्तान से लगी हजारों किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर इलाके पर तैनात जवानों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान जारी किया कि सिक्योरिटी एजेंसी से मिली सलाह पर मेट्रो की सभी लाइनों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

देश की मौजूदा हालात पर देश की प्रमुख विपक्षी राजनतिक पार्टियों ने भी केंद्र सरकार को पूरा समर्थन किया है। 21 दलों की बैठक के बाद सभी नेताओं ने 14 फरवरी की पुलवामा हमले की कड़ी भर्त्सना की है। सभी दलों ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में 26 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक का समर्थन किया है। सभी दलों ने पाकिस्तान द्वारा हमारे एक विमान गिराने पर पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी