न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, मुलायम सिंह के योग गुरू समेत तीन की मौत

उत्‍तर प्रदेश में एक्‍सप्रेस वे पर हादसों का स‍िलस‍िला थम नहीं रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को तिर्वा में फगुहा भट्ठा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 3:14:44

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, मुलायम सिंह के योग गुरू समेत तीन की मौत

उत्‍तर प्रदेश में एक्‍सप्रेस वे पर हादसों का स‍िलस‍िला थम नहीं रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को तिर्वा में फगुहा भट्ठा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के फगुहा भट्ठा के पास तेज रफ्तार में चल रहीं तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसमें सफारी कार सवार इटावा के पुरबिया टोला निवासी शिक्षाविद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के योग गुरु लक्ष्मी पति वर्मा की मौत हो गई। वो मुलायाम सिंह यादव को योग सिखाते थे।

बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज की तिर्वा कोतवाली अंतर्गत फगुहा भट्ठा के पास तेज रफ्तार तीन कारों के बीच अचानक टक्कर हो गई। हादसे में सफारी कार सवार इटावा के पुरबिया टोला निवासी शिक्षाविद्, योग गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी कर्मक्षेत्र महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी पति वर्मा, पुरबिया टोला के निवासी कांग्रेस नेता धर्मराज वर्मा समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, दूसरी कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में लखनऊ के हुसैनगंज के जय नारायणपुर निवासी अंकुर कुमार पुत्र अजीत कुमार व उसके दोस्त आदित्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बाकी घायलों व मृतक की शिनाख्त की कोशिश करने में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि घायलों व मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का कारण भी पता किया जा रहा है।

मुलायम सिंह के करीबी थे डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा

हादसे का शिकार हुए डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के काफी करीबी थे। वो इटावा स्थित केके डिग्री कॉलेज के चेयरमैन, सैफ़ई महोत्सव समिति के सदस्य होने के साथ योग गुरु भी थे। वह अपना मेडिकल चेकअप करवाने लखनऊ जा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे