न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का कोहराम जारी, प्रधानमंत्रियों की पत्नियों से लेकर बड़े-बड़े खिलाड़ी इसकी चपेट में

दुनिया के हर कोने में केवल एक ही चर्चा है कोरोना वायरस और हो भी क्यों नहीं। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया में तकरीबन 5500 से ज्यादा लोग अभी जान गवां चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 12:56:26

कोरोना वायरस का कोहराम जारी, प्रधानमंत्रियों की पत्नियों से लेकर बड़े-बड़े खिलाड़ी इसकी चपेट में

दुनिया के हर कोने में केवल एक ही चर्चा है कोरोना वायरस और हो भी क्यों नहीं। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया में तकरीबन 5500 से ज्यादा लोग अभी जान गवां चुके है। लगभग हर देश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हर देश की अर्थव्यवस्था को इसने चोट पहुंचाई है। इस वायरस से पूरी दुनिया में 1,50,000 से लोग संक्रमित हो गए है हालाकि, इनमे से 65000 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है और अपने घर में खुशी से रह रहे है। इस वायरस से जहां आम आदमी ग्रसित है वहीं बड़ी हस्तियों को भी इसने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी में भी वायरस का संक्रमण पाया गया है। इससे पहले, कई देशों के नेता-मंत्री से लेकर खिलाड़ी और फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियों तक को इस वायरस ने अपना शिकार बना लिया है। ऐसे में आइए जानते है कि किन-किन हस्तियों में इस वायरस की पुष्टि हुई है...

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) की पत्नी बेगोना गोमेज (Begona Gomez) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

​सोफी ग्रिगोरी ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रिगोरी ट्रूडो (Sophie Grégoire Trudeau) को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ग्रिगोरी जब यूके में एक समारोह को संबोधित कर कनाडा लौटीं तो उन्हें फ्लू जैसे कुछ लक्षण महसूस होने लगे। बुधवार को हल्का बुखार आने पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। फिर जांच में पता चला कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डट्टन (Peter Dutton) को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण पाया गया। उनसे 12 मार्च को पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलिया आने वालों की जांच क्यों नहीं की जा रही है तो उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति का जांच संभव नहीं है। अगले ही दिन 13 मार्च को उन्हें तबीयत में गड़बड़ी महसूस हुई और जांच में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नेडीन डॉरीस (Nadine Dorries) ने मंगलवार को बताया कि उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। वह दो दिन पहले प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के आधिकारिक आवास में आयोजित एक समारोह में शामिल हुई थीं।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

हॉलिवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और पत्नी रीटा विल्सन

अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन (Rita Wilson) ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि दोनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। रीटा अभिनेत्री और गायिका हैं। हैंक्स अपनी फिल्म शूट करने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों ने बताया कि उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई, शरीर में जकड़न महसूस हुआ, जुकाम हुआ। दोनों ने बताया कि उन्हें बुखार भी हुआ था। उनका क्विंसलैंड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

फुटबॉल क्लब के हेड कोच

ब्रिटिश फुटबॉल क्लब आर्सेनल के हेड कोच माइकल आर्टेटा (Mikel Arteta) को भी कोविड- 19 की बीमारी पाई गई है। माइकल स्पेन के नागरिक हैं।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

कैलम हडसन-ओडोई

कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार इंग्लिश प्रीमियर लीग पर भी पड़ी है। मशहूर फुटबॉल क्लब चेल्सी के विंगर कैलम (Callum) बीते सोमवार को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद वो ट्रेनिग करने नहीं उतरे। जांच के बाद उन्हें अलग हिस्से में रखा गया है और चेल्सी ने अपनी ट्रेनिंग एकेडमी भी बंद कर दी है।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

रूडी गोबर्ट

एनबीए प्लेयर रूडी गोबर्ट (Rudy Gobert) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। फ्रांस के यह बास्केटबॉल प्लेयर एनबीए के उता जैज की तरफ से खेलते हैं। इन्होंने तमाम चेतावनियों के बावजूद लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया और साथियों के साथ घुलते-मिलते रहे। उनकी इस लापरवाही का खामियाजा एक साथी खिलाड़ी को भुगतना पड़ा और वह भी कोरोना से पीड़ित हो गए हैं।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

डोनोवन मिशेल

रूडी के साथी डोनोवन मिशेल (Donovan Mitchell) में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल, रूडी को जब पता नहीं था कि वह कोरना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तो वह बेहद लापरवाही से साथी खिलाड़ियों से हिल-मिल रहे थे। रूडी ने खिलाड़ियों के सामानों को भी हाथ लगाया। हालांकि, उन्होंने अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी है।

आर्टर बोरूक

पोलैंड का ये फुटबॉलर एएफसी बॉर्नमाउथ के लिए खेलता है। भूमिका गोलकीपर है और उम्र 40 साल। इस क्लब के 5 से ज्यादा सदस्यों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले हैं। इनमें आर्टर का नाम भी शामिल है और इसके बाद से ही उन्हें अलग कर दिया गया है।

मनोलो गाबिदिनी

सैम्पडोरिया के स्ट्राइकर मनोलो गाबिदिनी 12 मार्च को कोरोना वायरस की चपेट में आए। सिर्फ गाबिदिनी ही नहीं उनकी टीम के चार और खिलाड़ी भी कोरोना वायरस का शिकार बन चुके हैं। ओमाल कॉली, एल्बिन एकडल, एंटोनियो ला गुमिना और मॉर्टेन थॉर्सबाई को भी ये वायरस जकड़ चुका है। इटली के एक और फुटबॉल क्लब एसीएफ फियोरटिना के तीन खिलाड़ी भी कोविड-19 की चपेट में हैं। डुसेन व्लाहोविच, पैट्रिक कटरोन और जर्मन पेजीला भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं।

tom hanks and rita wilson,sophie gregoire trudeau,nadine dorries,covid -19,coronavirus,corona news

ह्यून-जुन

साउथ कोरियाई फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर 28 वर्षीय सुक ह्यून-जुन (Suk Hyun-jun) भी कोरोना वायरस Corona Virus) के शिकार हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सुक ह्यून-जुन की तबीयत ठीक नहीं थी, जब एहतियातन वो अपना टेस्ट कराने पहुंचे तो वो कोरोना वायरस का शिकार निकले।

टिमो ह्युबर्स

जर्मन फुटबॉल क्लब हानोवर के डिफेंडर टिमो ह्युबर्स भी कोरोना वायरस के शिकार बने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर