न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान आम चुनाव : जानें पाक में कितनी बार हुए आम चुनाव और कब-कब हुआ तख्‍तापलट

पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan election results 2018) के नतीजे सामने आ गये हैं जिसमे आधिकारिक तौर पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की जीत हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 2:29:55

पाकिस्तान आम चुनाव : जानें पाक में कितनी बार हुए आम चुनाव और कब-कब हुआ तख्‍तापलट

पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan election results 2018) के नतीजे सामने आ गये हैं जिसमे आधिकारिक तौर पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की जीत हो गई है लेकिन सरकार बनाने के लिए उन्हें गठबंधन की जरूरत पड़ेगी। यह जानकारी आधिकारिक नतीजे सामने आने के बाद आई है। पाकिस्तान का यह आम चुनाव पिछले सभी आम चुनावों से कई मायनों में खास रहा है। इस चुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि यह उम्मीद की जा रही थी कि लंदन से पाकिस्तान आने के बाद नवाज शरीफ की पार्टी को सहानुभूति वोट मिलेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ और पीएमएल-एन को अब तक 63 सीटें मिली हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है। वहीं, पीएमएल-एन को 63 सीटें और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी यानी पीपीपी को 39 सीटें मिली हैं। बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी भी 20 सीटों पर गिनती जारी है। जीत के बाद इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस करके भारत के साथ अच्छे संबंधों से जुड़ी बातों पर अपनी राय दी। इमरान खान ने भारत के साथ रिश्तों पर कहा, 'हम हमारे संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं और दोनों देशों के बीच तमाम समस्याओं को सुलझाने के लिए बातचीत से हल निकालेंगे।

इस चुनाव के बहाने आज मौका है पाकिस्तान चुनाव के इतिहास को जानने और समझने की, जिसमें लोकतांत्रिक सरकार और सेना के द्वारा तख्तापलट की कोशिशों के बीच लगातार सत्ता संघर्ष चलता रहा है। पाकिस्तान में कभी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारें रहीं, तो कभी सेना ने तख्तापलट कर सत्ता की कमान अपने हाथों में रख ली। दरअसल, पाकिस्तान में 1954 से लेकर 2018 तक 13 बार चुनाव हो चुके हैं। यानी पाकिस्तान आम चुनाव 13वां चुनाव है।

pakistan election,pakistan election history,about pakistan election,pakistan election 2018

कब-कब हुआ तख्ता पलट:

साल 1958

कमांडर इन चीफ अयूब खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, मेजर जनरल इस्कांदेर मिर्जा को पद से हटा दिया। अयूब खान ने मॉर्शल लॉ लगा दिया और देश की गद्दी पर अपना
कब्जा कर लिया।

साल 1977
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल जिया उल हक ने प्रधानमत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार का तख्तापलट कर दिया। जनरल जिया उल हक तानाशाह बन बैठे।

साल 1999
इस साल फिर पाकिस्तान में तख्तापलट हुआ। यह तब की बात है जब नवाज शरीफ तब पीएम थे। जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ और उनके मंत्रियों को अरेस्ट कर लिया और सत्ता कब्जा ली।

pakistan election,pakistan election history,about pakistan election,pakistan election 2018

पाकिस्तान में अब तक हुए चुनाव:

पहला आम चुनाव 1954: इस वक्त अप्रत्यक्ष चुनाव हुए थे।
दूसरा आम चुनाव 1962 : इस वक्त भी गैर दलीय आधारिक अप्रत्यक्ष चुनाव हुए थे।
तीसरा आम चुनाव 1970: अवामी लीग बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
चौथा आम चुनाव 1977: पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (PPP)
5वां आम चुनाव 1985: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML)
6ठा आम चुनाव 1988: पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (PPP)
7वां आम चुनाव 1990: इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद ( IJI)
8वां आम चुनाव 1993: पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (PPP)
9वां आम चुनाव 1997: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN)
10वां आम चुनाव 2002: पाकिस्तान मुस्लिम लीग- क्वैद (PMLQ)
11 वां आम चुनाव 2008: पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (PPP)
12वां आम चुनाव 2013: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN)
13वां आम चुनाव 2018: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल