न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा विधानसभा चुनाव : हुड्डा पर भरोसा करने में देर कर गई कांग्रेस, वरना आज नतीजें कुछ और होतें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों से तो यह साफ नजर आ रहा है की प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 12:34:21

हरियाणा विधानसभा चुनाव : हुड्डा पर भरोसा करने में देर कर गई कांग्रेस, वरना आज नतीजें कुछ और होतें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों से तो यह साफ नजर आ रहा है की प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हरियाणा में अभी तक आए रुझान के मुताबित बीजेपी 40 सीटों पर वही कांग्रेस 29 और अन्य 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों से यह साफ है की बीजेपी की सीटें घटती नजर आ रही हैं तो कांग्रेस की सीटों में इजाफा होता दिख रहा है। जबकि सत्ता की चाबी जेजेपी और अन्य के हाथों में जाती दिख रही है।बता दें कि लोकसभा चुनाव की हार से निराश कांग्रेस के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में एक बार फिर संजीवनी बनते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में चेहरा बनाने और कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला विधानसभा चुनाव ऐलान से महज 15 दिन पहले लिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि सोनिया गांधी पार्टी और पुत्र राहुल गांधी के मोह में फंसी रही, जिसके चलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा जताने में काफी देर कर दी। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस तीस सीटों पर बढ़त बनाने के बाद भी बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर नजर आ रही है।

बता दे, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47, कांग्रेस 15, इनेलो को 19 और अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

दिलचस्प बात ये है कि 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक तंवर को हटाने की मांग करते रहे, लेकिन राहुल गांधी के करीबी होने के चलते कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व इसे नजर अंदाज करता रहा। हालत ये हो गई कि हुड्डा ने रोहतक में रैली करके तंवर को हटाने के लिए कांग्रेस आलाकामन को अल्टीमेटम तक दे दिया। इसके बाद कहीं जाकर प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक तंवर को हटाकर कुमारी शैलजा को पार्टी की कमान सौंपी गई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएलपी लीडर और हरियाणा में कांग्रेस का चेहरा बनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा के चेहरे के सहारे चुनावी मैदान में उतरने का फैसला 4 सिंतबर को लिया।

हरियाणा में हुड्डा को कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनाव में हर फैसले के लिए पूरी छूट दी गई। हुड्डा ने रण में उतरकर पूरा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा और खुद को खट्टर के विकल्प के तौर पर खड़ा किया। इसी के चलते जाट समुदाय का बड़ा तबका हुड्डा के नाम पर कांग्रेस के साथ एकजुट होता दिखाई दिया। इसका असर कांग्रेस 15 सीटों से बढ़कर 30 के आंकड़े को छूती दिख रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान और पहले सौंपी होती तो हरियाणा के नतीजे कुछ और ही होते?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत