न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पार्टी में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे हार्दिक पटेल

बुधवार को गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) लड़ने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 9:27:20

इस पार्टी में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे हार्दिक पटेल

बुधवार को गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) लड़ने वाले हैं। फिलहाल उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में पत्रकारों द्वारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक (Hardik Patel) ने कहा, 'बिल्कुल, हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे।' कांग्रेस (Congress) में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता ने कहा कि वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पार्टी की पटेल से बातचीत जारी है। वह मेहसाणा या अमरेली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इन सीटों पर पटेल वोटर्स की बड़ी संख्या है। 2015 में हुए पाटीदार आंदोलन के बाद कोर्ट ने पटेल के मेहसाणा जाने पर बैन लगा दिया था। इसके खिलाफ पटेल ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

सूत्रों ने कहा, 'यदि हाईकोर्ट हार्दिक के मेहसाणा जाने पर लगे बैन को हटाती है तो वह उत्तर गुजरात के मेहसाणा से चुनाव लड़ेंगे। यदि ऐसा नहीं होता तो वह सौराष्ट्र के अमरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।' वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी ऐसी किसी संभावना से इनकार नहीं किया है। चुनावी राजनीति में पटेल की एंट्री का गुजरात की राजनीति पर खासा असर पड़ने वाला है। यहां 1995 से अब तक भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव लड़ती आई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेता धार्मिक मालवीय ने कहा, 'जब केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया तो हमें लगा कि हार्दिक को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।' उन्होंने कहा कि हार्दिक 25 साल के हो गए हैं, ऐसे में वह चुनाव लड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत