न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GST काउंसिल की अहम बैठक जारी, आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शनिवार सुबह शुरू हो गई है। आम आदमी को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 12:10:55

GST काउंसिल की अहम बैठक जारी, आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 31वीं बैठक दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शनिवार सुबह शुरू हो गई है। आम आदमी को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई प्रोडक्ट पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत या फिर इससे भी कम किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ियों के टायर, सीमेंट जैसी चीजों पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक आ सकती है। आपको बता दें कि इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जल्द ही 99% सामान को जीएसटी के 18 फीसदी वाले दायरे में लाने की योजना है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ही 28% GST दायरे में रहेंगी, बाकी चीजें 18% या उससे कम GST दायरे में रहेंगी।

जीएसटी हटाने का प्रस्ताव

फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय ने अचार, टमाटर प्यूरी जैसी चीजों पर जीएसटी हटाने का प्रस्ताव रखा है। मंत्रालय का कहना है कि उन चीजों पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा जो खाने के सीधे इस्तेमाल में नहीं आती हैं। प्राइमरी प्रोसेस्ड फूड को फार्म प्रोडक्ट माना जाएगा। अब कटे आम, टमाटर पल्प, आइस्ड फिश, डीहाइड्रेटेड प्याज, लहसुन पर जीएसटी हट सकता है। अभी इन प्रोडेक्ट पर 12-18 फीसदी टैक्स लगता है।

28 प्रतिशत के ऊंचे कर स्लैब में 34 वस्तुएं

फिलहाल 28 प्रतिशत के ऊंचे कर स्लैब में 34 वस्तुएं हैं। इनमें वाहन टायर, डिजिटल कैमरा, एयर कंडीशनर, डिश वॉशिंग मशीन, सेट टॉपबॉक्स, मॉनिटर और प्रोजेक्टर के अलावा कुछ निर्माण उत्पाद मसलन सीमेंट शामिल हैं। सीमेंट पर कर की दर को घटाकर 18 प्रतिशत किया जाता है तो सरकार पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा। जो उत्पाद 28 प्रतिशत कर स्लैब में कायम रखे जाएंगे उनमें शीतल पेय, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू उत्पाद, पान मसाला, धूम्रपान पाइप, वाहन, विमान, याट, रिवाल्वर और पिस्तौल तथा गैंबलिंग लॉटरी शामिल हैं। जीएसटी के पांच कर स्लैब शून्य, 8, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं।

यह चीजें होंगी सस्ती

- गाड़ियों के टायर समेत करीब आधा दर्जन सामानों पर जीएसटी की दरें घट सकती हैं।

- अभी साइकिल छोड़ सभी टायर पर 28 फीसदी लागू है।

- सूत्रों के मुताबिक टायर पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है।

- ई-रिक्शा के टायर पर जीएसटी 5 फीसदी हो सकता है।

- एसी और सीमेंट पर भी जीएसटी की दर घट सकती है।

- सीमेंट पर जीएसटी दरें 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी पर आ सकती है।

- इस बैठक में घरों पर भी जीएसटी घटाने पर चर्चा हो सकती है।

- इसके अलावा टीवी, कंप्यूटर पर भी जीएसटी घट सकता है।

- सूत्रों के मुताबिक जीएसटी की दरें घटाने वाले आइटम की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

'नरेंद्र मोदी जी, देर आए दुरुस्त आए'

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी को गब्बर सिंह टैक्स पर गहरी नींद से जगा दिया। हालांकि वह झपकी ले रहे हैं, अब वह कांग्रेस के उस विचार को लागू कराना चाहते हैं जिसे उन्होंने ‘ग्रैंड स्टुपिड थॉट' कहा था।'' उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, देर आए दुरुस्त आए।''

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत