न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अतिआत्मविश्वास के चलते पार्टी को दोनों सीटों पर मिली हार - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की लोकसभा की दोनों सीटों गोरखपुर और फूलपूर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 6:32:55

अतिआत्मविश्वास के चलते पार्टी को दोनों सीटों पर मिली हार - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की लोकसभा की दोनों सीटों गोरखपुर और फूलपूर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव के रिजल्ट हमारी इच्छाओं के अनुसार नहीं रहे। अतिआत्मविश्वास के चलते पार्टी को दोनों सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा। हम अपनी हार स्वीकार करते है। उन्होने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विकास को बाधित करने के लिए 'राजनीतिक सौदेबाजी' हुई है जिसे जनता आगे सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं जबकि आम चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे।

बता दें कि उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट पर 59,613 मतों से जीत हासिल की है। गोरखपुर से भी सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को बड़ी जीत मिली है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। शुरूआती राउंड की काउंटिंग में गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ला जरूर आगे चल रहे थे लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ती गई वह सपा के प्रवीण निषाद से पिछड़ते चले गए। वहीं फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल शुरूआत से ही बीजेपी उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल पर हावी रहे। सीएम और डिप्टी सीएम के गढ़ में सेंध से जहां बीजेपी नेताओं के माथे पर बल पड़ते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जीत की ओर बढ़ते कदमों को देखते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ बीएसपी और सपा पर निशाना साधने से नहीं चूके। योगी ने कहा कि ये बीएसपी और एसपी का राजनीतिक सौदेबाजी देश के विकास को बाधित करने के लिए हुए है। इसके बारे में हम अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत