न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरिराज के विवादित बोल - कन्हैया-तनवीर को बताया नाग और सांप, बोले- जो भी पहले सामने आएगा कुचल दिया जाएगा

गिरिराज सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं। जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 6:20:32

गिरिराज के विवादित बोल - कन्हैया-तनवीर को बताया नाग और सांप, बोले- जो भी पहले सामने आएगा कुचल दिया जाएगा

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को नाग और सांप कहा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं। जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा। कन्हैया और तनवीर हसन को नाग और सांप बताते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे सामने नागनाथ और सांपनाथ है, जो भी पहले आएगा उसका फन कुचल दिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात पता चल जाएगी।'

गिरिराज सिंह ने कहा, 'दिल्ली और पटना से पत्रकार आकर मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है। मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है। यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है।'

ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बेगूसराय की 'हॉट सीट' पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो चला है। नवादा सीट पर चुनाव के लिए अड़े रहने के बाद अब गिरिराज सिंह पार्टी के फैसले के मुताबिक बेगूसराय में चुनावी घमासान के लिए तैयार हैं। उधर, गिरिराज को चुनौती देने के लिए युवा नेता कन्हैया कुमार भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं आरजेडी के तनवीर हसन की मौजूदगी से इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की भी संभावना है। हालांकि इस सीट पर लोगों की दिलचस्पी गिरिराज और कन्हैया कुमार की लड़ाई में अधिक है। दरअसल, गिरिराज सिंह लंबे समय तक नवादा की अपनी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अड़े रहे। बाद में पार्टी आलाकमान के मंसूबे साफ होने के बाद गिरिराज अब बेगूसराय के चुनावी मैदान में पूरी तरह उतर चुके हैं।

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी