न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे कम GDP वाला देश बना पाकिस्तान, बांग्लादेश नं. 1, भारत रहा इस स्थान पर

बैंक की एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की नीतियों को लेकर अनिर्णय व वित्तीय तथा बाह्य आर्थिक असंतुलनों की वजह से निवेश में कमी आई है जिसकी वजह से मौजूदा वित्त वर्ष में विकास में कमी देखी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 1:04:04

सबसे कम GDP वाला देश बना पाकिस्तान, बांग्लादेश नं. 1, भारत रहा इस स्थान पर

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के लिए इस समय कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। जहां एक तरफ कश्मीर मुद्दे को लेकर भटक रहा पाकिस्तान के कुछ हाथ नहीं लगा वही दूसरी तरफ एक और बुरी खबर सामने आई है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 25 सितंबर को अनुमान लगाया कि पाकिस्तान (Pakistan) की विकास दर मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 में दक्षिण एशिया में सबसे कम, 2.8 प्रतिशत ही रह सकती है। एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बीते साल के मुकाबले कम विकास करेगी और इसकी जीडीपी (GDP) 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। दक्षिण एशिया के हर देश की विकास दर इससे अधिक रहने का अनुमान है।

बैंक की एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की नीतियों को लेकर अनिर्णय व वित्तीय तथा बाह्य आर्थिक असंतुलनों की वजह से निवेश में कमी आई है जिसकी वजह से मौजूदा वित्त वर्ष में विकास में कमी देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय संतुलन को सही बिठाने की कोशिश से घरेलू मांग पर असर पड़ेगा और मांग में कमी से विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती रहेगी। लेकिन, कृषि के क्षेत्र में सरकार की पहलों की वजह से अच्छी प्रगति हो सकती है।

भारत की GDP 7.2 फीसदी, बांग्लादेश नं. 1

एडीबी ने कहा कि दक्षिण एशिया में मौजूदा वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान के बाद सबसे कम जीडीपी अफगानिस्तान (3.4 प्रतिशत) रह सकती है। इसके बाद श्रीलंका (3.5 प्रतिशत), भूटान (6 प्रतिशत), मालदीव और नेपाल (दोनों की अनुमानित जीडीपी 6.3 प्रतिशत), भारत (7.2 प्रतिशत) और बांग्लादेश (8 प्रतिशत) का नंबर है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2019 में पाकिस्तानी रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले 24 प्रतिशत तक कम हो गई। महंगाई भी बहुत अधिक 7.3 प्रतिशत रही जोकि साल 2018 में 3.9 प्रतिशत पर थी।

कर्ज में डूबे पाकिस्तान को मिला बिल गेट्स का सहारा

आतंकवाद के मुद्दे को लेकर अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान के लिए एक अच्छी खबर है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान को माइक्रोसॉप्ट के फाउंडर बिल गेट्स आर्थिक मदद देंगे। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) की तरफ से पाकिस्तान को 200 मिलियन डॉलर की मदद दी जाएगी। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, गुरुवार को बिल गेट्स के साथ इमरान खान ने एक एमओयू साइन किया। ये पैसा पाकिस्तान में गरीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'एहसास' के लिए दिया जाएगा। ये फंड साल 2020 तक खर्च किए जाएंगे। इमरान खान के मुताबिक, पाकिस्तान से गरीबी हटाने का ये सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इस मौके पर उन्होंने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को शुक्रिया अदा किया। बता दे, देश को चलाने के लिए पाकिस्तान लगातार कर्ज ले रहा है। मार्च 2019 तक पाकिस्तान पर 85 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 6 लाख करोड़ से ज़्यादा कर कर्ज है। पाकिस्तान ने पश्चिमी यूरोप और मध्य पूर्व के देशों से भारी भरकम कर्ज ले रखा है। पाकिस्तान को सबसे कर्ज चीन ने दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लोन ले रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका