न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Duplicate Aadhaar Card: आधार कार्ड खो गया है तो, चिंता ना करे, दूसरा पाने के लिए घर बैठे अपनाएं ये तरीका और पाएं नया

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 9:41:28

Duplicate Aadhaar Card: आधार कार्ड खो गया है तो, चिंता ना करे, दूसरा पाने के लिए घर बैठे अपनाएं ये तरीका और पाएं नया

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। जैसे भारत में गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है, वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड बनवाना होता है, इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड बनवाना पड़ता है। ये सभी दस्तावेज लोगों की पहचान के तौर पर काम करते हैं। भारत सरकार आधार कार्ड बनाने का प्रॉजेक्ट लाई, जिसे वो दुनिया का सबसे बड़ा बायोमीट्रिक आईडी सिस्टम बताती है। आज के समय में आधार कार्ड बहुत ज्यादा जरुरी हो गया है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जब तक आपका नया आधार कार्ड (Duplicate Aadhaar Card) बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक आप इस तरह से अपना काम चला सकते हैं। वैसे दोबारा आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने पर आपको 50 रुपये देने होंगे।

तब तक UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड को दोबारा प्रिंट करवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पास रजिस्टर्ड नंबर हो। साथ ही आधार पर दर्ज अन्य जानकारी भी आपको मालूम हो। अगर आपके नंबर पर OTP आता है और आधार नंबर आपको पता है तो रीप्रिंट करवाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट www.uidai.gov पर जाना होगा। इस लिस्ट में आपको Retrieve Lost UID/EID वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने पर वेबसाइट आपको एक दूसरे पेज पर ले जाएगी। उस पेज पर आपसे आपके नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी। आपको आधार नंबर (UID) या इनरोल्मेंट नंबर में से कोई एक चुनना होगा।

'Send One Time Password' वाले टैब पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर OTP आएगा, जिसे आपको कॉलम में भरना होगा। जैसे ही OTP वेरिफाई हो जाएगा, आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर आपका आधार नंबर आ जाएगा। आधार नंबर के ज़रिए आप आधार कार्ड की ई-कॉपी निकाल सकते हैं।

इसके लिए आपको 'Download Aadhaar' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां से आप एक बार फिर नए पेज पर ले जाएंगे। वहां आधार नंबर और पिन कोड जैसी कुछ डीटेल्स मांगी जाएंगे, जिसके बाद आपके पास एक और OTP आएगा। यह OTP वेरिफाई होने पर आपकी ई-आधार कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।

अगर आधार पर जन्म की तारीख और साल संबंधी किसी तरह की गलती होगी तो पहली बार आधार सेंटर पर जाकर या ऑनलाइन इसमें बदलाव किया जा सकता है। लेकिन, दूसरी बार किसी तरह का बदलाव करना आसान काम नहीं होगा। इसके लिए आपको रिजनल UIDAI ऑफिस जाना होगा। साथ ही अपने साथ सरकारी पहचान पत्र लेकर जाना होगा, जिसमें सही जन्मतिथि की जानकारी हो। मसलन, मैट्रिक या इंटरमीडिएट की मार्कशीट।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत