न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : शहीदों के परिजनों को किस तरह आर्थिक मदद कर रही हैं राज्य सरकारें, जानिए

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए अलग-अलग राज्यों द्वारा आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 01:49:21

पुलवामा हमला : शहीदों के परिजनों को किस तरह आर्थिक मदद कर रही हैं राज्य सरकारें, जानिए

जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। गुरुवार को आंतकी ने कायरतापूर्ण हमला कर देश को झकझोर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के 78 गाड़ियों के एक काफिले को जैश आतंकी ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एक गाड़ी को जवानों से भरे बस में भिड़ा दिया, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हमले में IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल किया गया। पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। दरअसल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। बताया जा रहा है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने वाला पुलवामा का ही आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) था। जिस कार ने सीआरपीएफ जवानों के बस में टक्कर मार आतंकी हमले को अंजाम दिया, उस कार को जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का आतंकवादी आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) चला रहा था। सूत्रों की माने तो आतंकी संगठन जैश- ए- मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था। पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए अलग-अलग राज्यों द्वारा आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है। आईए जानते हैं कौन सी राज्य सरकार कितनी आर्थिक मदद दे रही है-

मध्य प्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ की मदद, और शासकीय नौकरी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार हुए आतंकी हमले में एक जवान मध्य प्रदेश का भी शहीद हुआ है। जबलपुर के खुड़ावल सिहोरा गांव के अश्विनी कुमार भी आतंकी हमले में शहीद हुए है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपये, एक आवास एवं परिवार के 1 सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।

pulwama attack,pulwama terror attack,awantipora terror attack,pulwama attack,pulwama ied blast,crpf,crpf jawans,pakistan,terrorist,jaish-e-mohammed,adil ahmad dar

महाराष्ट्र के शहीद जवानों के परिजनो को 50-50 लाख रूपये सहायता की घोषणा

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के शहीदों में शामिल महाराष्ट्र के दो जवानों के परिवारों को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 50-50 लाख रूपये बतौर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रदेश के सांगली जिले के दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने आज इसकी घोषणा की । मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है।

राजस्थान सरकार शहीद की पत्नी को 25 लाख रुपये व एक परिजन को नौकरी देगी

जस्थान सरकार ने पुलवामा में शहीद हुए राज्य के जवान की पत्नी को 25 लाख रूपए नकद व एक एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इस आतंकी हमले में राज्य के पांच जवान शहीद हुए हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार इन घोषणाओं के तहत शहीद की पत्नी को एक लाख रूपये तथा 25 बीघा भूमि या एक लाख रूपये तथा हाउसिंग बोर्ड का एमआईजी मकान या पच्चीस लाख रूपये नकद दिए जाएंगे। इसी तरह शहीद जवान के माता-पिता को अल्प बचत योजना की मासिक आय योजना में तीन लाख रूपये की सावधि जमा दी जाएगी।

शहीद जवान के बच्चों को राज.विद्या.कॉलेज, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल इंजीनियरिंग में नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी। इसी तरह विद्यालय जाने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष 1800 रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कॉलेज, तकनीकी, मेडिकल, इंजीनियरिंग शिक्षा के लिये यह राशि प्रतिवर्ष 3600 रूपये होगी। यह छात्रवृत्ति शिक्षा विभाग के माध्यम से दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से शहीद की पत्नी व आश्रित बच्चों व माता-पिता को रोडवेज की डीलक्स व साधारण बसों के लिये निःशुल्क पास जारी करने सहित कई अन्य घोषणाएं भी की गयी हैं।

pulwama attack,pulwama terror attack,awantipora terror attack,pulwama attack,pulwama ied blast,crpf,crpf jawans,pakistan,terrorist,jaish-e-mohammed,adil ahmad dar

असम सरकार राज्य के शहीदों के परिवार को देगी 20 लाख रुपये

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए राज्य के सीआरपीएफ जवान मुनेश्वर बासुमतरी के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। बासुमतरी के बलिदान पर दुख जताते हुए सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके बलिदान को पूरा देश याद रखेगा।

ओडिशा सरकार शहीदों के परिवारों को 10-10 लाख रूपये देगी

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों में से ओडिशा के दो शहीद जवानों के प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार ने शुक्रवार को 10-10 लाख रूपये बतौर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। दोनों जवानों के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की।

झारखंड के जवान के परिजन को नौकरी तथा 10 लाख रुपये की सहायता

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कल आतंकवादियों के कायराना आत्मघाती हमले में शहीद हुए झारखंड के गुमला जिले के जवान विजय सोरेंगे के एक परिजन को सरकारी नौकरी एवं उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने शहीद जवान विजय सोरेंग की शहादत को नमन करते हुए पाकिस्तान पर 50 वर्षों से भारत के खिलाफ छद्म युद्ध करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को देगी 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, नौकरी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकवादी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के जवानों में से 12 उत्तर प्रदेश के हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से नौकरी तथा जवानों के पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण जवानों के नाम पर किया जायेगा।

हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। बहुत बड़ी कीमत उनको चुकानी पड़ेगी। मैं देश को भरोसा देता हूं, हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के पीछे जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय बड़ी आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे हमारे पड़ोसी देश को ये लगता है कि वो ऐसी तबाही मचाकर, भारत को बदहाल कर सकता है। उसके ये मंसूबे भी कभी पूरे नहीं होंगे। 130 करोड़ हिंदुस्तानी ऐसी हर साजिश, ऐसे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जिस तरह के कृत्य वो कर रहा है, जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि देश भक्ति के रंग में रंगे लोग, सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे। साथ ही आतंक के लिए हमारी लड़ाई और तेज हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पश्चिम बंगाल Voter List अपडेट: 91 लाख नाम हटे, पहली बार EC ने जारी की जिलेवार सूची
पश्चिम बंगाल Voter List अपडेट: 91 लाख नाम हटे, पहली बार EC ने जारी की जिलेवार सूची
फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल
फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
RR vs MI: आज किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए मैच का समय और पूरी प्रेडिक्शन
RR vs MI: आज किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए मैच का समय और पूरी प्रेडिक्शन
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे