न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फारुख अब्दुल्ला ने F-16 के मार गिराए जाने पर उठाया सवाल, कहा - भारत के लोगों को गलत सूचना दी गई

अपने ताजा बयान में भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर ही सवाल उठाते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि देश में भ्रम फैलाया जा रहा है कि हमने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 2:06:10

फारुख अब्दुल्ला ने F-16 के मार गिराए जाने पर उठाया सवाल, कहा - भारत के लोगों को गलत सूचना दी गई

अपने ताजा बयान में भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर ही सवाल उठाते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि देश में भ्रम फैलाया जा रहा है कि हमने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। अमेरिकी पत्रिका ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के लोगों को गलत सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ का कहना है कि उसके देश की ओर से की गई गिनती में पाकिस्तान का कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान लापता नहीं पाया गया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि एफ-16 गिराए जाने वाली बात की पुष्टि भारतीय वायुसेना ने की है।

दरहसल, अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ का दावा है कि गिनती में पाकिस्तान का कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान लापता नहीं पाया गया है और उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है जो भारत के उन दावों को खारिज करती है कि वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था, हालांकि भारतीय वायुसेना अपने दावे पर कायम है और उसने शुक्रवार को कहा कि उसके पास निर्णायक साक्ष्य हैं।

स्थिति के बारे में सीधी जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पत्रिका को बताया कि अमेरिकी कर्मियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गणना की और पाया कि सभी विमान मौजूद हैं।

फारुख अब्दुल्ला ने कहा, 'हम ये बर्दाश्त नहीं कर सकते इस तरह रहना। रोज यहां मौतें हो रही हैं। जब करगिल की लड़ाई हुई तब सड़कें नहीं बंद हुईं। आज कौन सी जंग है जो इन्होंने दो दिन के लिये सड़कें बंद कर दी। क्या हम इनके गुलाम हैं। क्या जम्मू कश्मीर गुलाम है। हम न गुलाम थे और इंशअल्लाह न कभी रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'हमें डराओ मत, ये न समझो की तुम हमारे खुदा हो। न तुम हमारे रज़ाक थे न होंगे। हमारा रजाक वो है।' बता दे, 31 मई तक हर एक हफ्ते में रविवार और बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों से बारामूला से उधमपुर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात को बंद कर दिया जाएगा। इन दो दिनों में सुरक्षाबलों का काफिला गुजरेगा। सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्रीनगर, काजीगुंड, जवाहर-सुरंग, बनिहाल और रामबन से होकर गुजरने वाले बारामूला-उधमपुर राजमार्ग पर नागरिक यातायात पर लगा प्रतिबंध प्रभावी होगा। यह प्रतिबंध दो दिन सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।

अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया

खबर में शुक्रवार को कहा गया, 'यह खुलासा सीधे तौर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के उन दावों के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था और इसके बाद उनका विमान एक पाकिस्तानी मिसाइल की जद में आ गया था।'

भारत ने मिग-21 से किया F-16 का शिकार

खबर में कहा गया, 'यह संभव है कि युद्ध के जोश में पुराने मिग-21 बाइसन विमान को उड़ा रहे वर्धमान ने पाकिस्तानी एफ-16 पर निशाना साधा हो, फायर किया हो और उन्हें वास्तव में यह लगा हो कि उन्होंने विमान को मार गिराया।'

खबर में कहा गया कि साक्ष्यों से यह संकेत मिला है कि भारतीय वायु सेना के साथ हवाई संघर्ष में पाकिस्तानी एफ-16 शामिल थे और सिर्फ एफ-16 ही अमेरिका में निर्मित एआईएम-120 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को दाग सकता है।

भारतीय वायुसेना ने पत्रिका के दावों को शुक्रवार को खारिज करते हुए एक बार फिर कहा कि उसने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था।

एयरफोर्स का दावा F16 को मार गिराया गया

नई दिल्ली में दिये गए एक बयान में वायुसेना ने कहा, ‘नौशेरा सेक्टर में हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन विमान ने एक एफ-16 को मार गिराया था।’ भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने यह भी कहा कि उसके पास वायरलेस पर सुनी गई बातचीत, सिग्नलों और एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों के साथ ही यह साबित करने के लिये निर्णायक “परिस्थितिजन्य साक्ष्य” हैं कि हवाई संघर्ष के दौरान एफ-16 विमान को मार गिराया गया।

सूत्रों ने कहा कि मिग 21 बाइसन के साथ झड़प में शामिल एफ-16 विमान के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल अचानक बंद हो गए जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मारे जाने के बाद वह गिर गया था।

वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि रेडियो पर सुनी गई बातचीत से यह नजर आता है कि हवाई संघर्ष के दौरान दो पायलट विमान से बाहर कूदे थे और उनमें से एक पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था।

जब यह वाकया हुआ था तब भारत ने अमेरिकी सरकार से कहा था कि वह इस बात की जांच करे कि क्या पाकिस्तान ने विदेशी सैन्य बिक्री करार का उल्लंघन कर भारत के खिलाफ एफ-16 का इस्तेमाल किया।

भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े साक्ष्य के तौर पर दिखाए थे जो “निर्णायक” रूप से इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।

इस बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को भारत से मांग की कि वह दोनों देशों के बीच 27 फरवरी को हुए हवाई संघर्ष में “वास्तविक नुकसान” को लेकर सच बोले।

इनपुट एजेंसी

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड