न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- PoK जल्द होगा भारत का हिस्सा

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने विदेश मंत्रालय के 100 दिन पूरे होने पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि PoK भारत का हिस्सा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Sep 2019 6:52:24

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- PoK जल्द होगा भारत का हिस्सा

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने विदेश मंत्रालय के 100 दिन पूरे होने पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि PoK भारत का हिस्सा है। एस जयशंकर का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही PoK भारत का भौगोलिक हिस्सा होगा। दरहसल, सरकार के 100 दिन होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। एस जयशंकर ने कहा कि एनआरसी (NRC) हमारा हक है। और यह भी एक आंतरिक मामला है। पकिस्तान को ये देखना चाहिए कि वह अपने अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है। इससे पहले कि वो हम पर सवाल उठाए, वहां अल्पसंख्यकों का नंबर लगातार गिर रहा है और धर्मांतरण किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जयशंकर ने कहा कि धारा 370 द्विपक्षीय मुद्दा नहीं है, यह आंतरिक मुद्दा है। धारा 370 पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ये भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान के साथ 370 का मुद्दा है ही नहीं। उसके साथ आतंकवाद का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अंतरराष्ट्रीय समुदाय धारा 370 हमारी स्थिति को समझता है।

बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से मोदी सरकार के कई मंत्री पीओके को लेकर बयान दे चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि अगला एजेंडा पीओके को फिर से हासिल करना है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

वहीं सार्क पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सार्क क्षेत्रीय मुद्दों के बारे में है। व्यापार, कनेक्टिविटी आपको आतंकवाद की आवश्यकता नहीं है। कौन सा देश सार्क को बढ़ावा देता है और कौन सा देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है, यह सदस्यों को तय करना है।

कुलभूषण जाधव मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उनको कॉन्सुलर एक्सेस दिलाना था। अब हम निर्दोष व्यक्ति को अपने देश वापस लाने का समाधान निकाल रहे हैं। जाकिर नाइक के बारे में विदेश मंत्री ने कहा, 'हमने प्रत्यर्पण की अर्ज़ी जनवरी 2018 में डाली थी, तबसे हमने लगातार इस तरफ कोशिश की। व्लादिवोस्टोव में ये बात उठी थी और हमने फिर प्रत्यर्पण की बात की थी। हम ज़ाकिर नाइक को वापस लाना चाहते हैं।'

भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा अब दोनों दशों के बीच रिश्ता बहुत अच्छा हो गया है। कितना व्यापर बढ़ गया है। सिक्योरिटी के लिए देश एक साथ काम कर रहे हैं। हर विभाग में ये दोस्ती आगे बढ़ी है जबकि दोनों देशों में लगातार सरकारें बदलती रही लेकिन ये दोस्ती आगे बढ़ती रही। रिश्ते की सेहत बहुत अच्छी है। मैं आने वाले पांच सालों के लिए आशावादी हू ।व्यापार समस्या सामान्य बात है। ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम मोदीजी का अमेरिका में तीसरा कार्यक्रम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वहां आना ये दिखाता है कि भारत की अमेरिका में इज़्ज़त बढ़ी है और ये हमारी जीत है। इस समय हम एकजुट हैं। नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। हमारे लिए ये गर्व की बात है की ट्रम्प वहां मौजूद होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत