न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकन साइबर एक्सपर्ट का दावा- 2014 के आम चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को एक अमेरिकन साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 9:33:23

अमेरिकन साइबर एक्सपर्ट का दावा- 2014 के आम चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को एक अमेरिकन साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किया जा सकता है। हैकर ने कहा कि ईवीएम को हैक करना मुश्किल है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। हैकर ने दावा किया कि ट्रांसमीटर के जरिए बिना किसी ब्लूटूथ और वाईफाई के ईवीएम को हैक किया जा सकता है। यहीं नहीं हैकर का दावा है कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी और फिर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के चुनावों में भी धांधली हुई। एक्सपर्ट का कहना है कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे को ईवीएम हैकिंग के बारे में जानकारी थी, इसलिए 2014 में उनकी हत्या कर दी गई। दावा किया गया कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी की आईटी सेल द्वारा किया गया ट्रांसमिशन पकड़ में आ गया था इसलिए इसे रुकवा दिया गया और बीजेपी चुनाव हार गई। स्काईप के जरिये लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शख्स ने दावा किया कि 2014 में वह भारत से पलायन कर गया था क्योंकि अपनी टीम के कुछ सदस्यों के मारे जाने की घटना के बाद वह डरा हुआ था। शख्स की पहचान सैयद शुजा के तौर पर हुई है। शुजा ने बताया कि भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनाव जीत जाती अगर उनकी टीम इन तीनों राज्यों में ट्रांसमिशन हैक करने की भाजपा की कोशिश में दखल नहीं दिया होता। गौरतलब है कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से लगातार सरकार पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग कई बार इन आरोपों को नकार चुका है।

वहीं चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकथॉन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने कहा कि वह मामले में लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए किसी की भी मदद ले सकती है।

बता दें कि इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन (यूरोप) की तरफ से ईवीएम हैकथॉन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे।

हैकिंग हॉरर शो

इस मामले में बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहां, “कांग्रेस के कई फ्रीलांसर हैं जो मोदी जी को हटाने के लिए पाकिस्तान भी चले जाते हैं। वे आगामी चुनावों में अपनी संभावित हार का हैकिंग हॉरर शो बना रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कपिल सिब्बल अचानक वहां नहीं गए। कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिाय गांधी ने उन्हें वहां भेजा। जिन लोगों को भी देश और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की सुपारी दी गई है, उस सुपारी को लेकर यहां से कोई डाकिया तो जाना चाहिए न। तो वह डाकिया भेजा गया था।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल