न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी बुक करा सकते है वो गुफा जिसमें पीएम मोदी ने गुजारी रात, बेड, टेलिफोन से लेकर खाने-पीने तक की सुविधा से है लैस

गुफा से पीएम मोदी की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वो तपस्या की मुद्रा में बैठे नज़र आए। तस्वीर के सामने आने के बाद से केदारनाथ की ये गुफा काफी चर्चा में है। ये कोई साधारण गुफा नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2019 3:27:16

आप भी बुक करा सकते है वो गुफा जिसमें पीएम मोदी ने गुजारी रात, बेड, टेलिफोन से लेकर खाने-पीने तक की सुविधा से है लैस

करीब 18 घंटे केदारनाथ की रुद्र गुफा में रात बिताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह बाहर आए। गुफा से पीएम मोदी की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वो तपस्या की मुद्रा में बैठे नज़र आए। तस्वीर के सामने आने के बाद से केदारनाथ की ये गुफा काफी चर्चा में है। ये कोई साधारण गुफा नहीं है। अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, यहां जरूरत की सारी सुविधांए मौजूद थी।

आपको बता दें कि ये गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर बाईं ओर पहाड़ी पर बनाई गई है। इसे बनाने का काम अप्रैल में शुरु हुआ था और इस पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च आया है।

पीएम मोदी ने जिस गुफा में रात गुज़ारी है उसका नाम रुद्र गुफा है। इसका निर्माण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने किया है। इसे आम लोग भी बुक करा सकते हैं। इसकी बुकिंग राशि एक दिन के लिए 990 रुपए रखी गई है। हालांकि कोई भी शख्स इसे तीन दिनों से ज्यादा के लिए बुक नहीं करा सकता। कुछ ज़रूरी होने पर ही गुफा के बुकिंग की अवधि बढ़ाई जा सकेगी।

क्या खास है गुफा में?

समुद्र तल से करीब 12 हज़ार फीट पर मौजूद इस गुफा में कई तरह की खास सुविधाएं दी गई हैं। इसकी छत करीब 10 फुट ऊंची है, यानी यहां किसी को भी घुटन महसूस नहीं होती। इसमें बेड, शौचालय, बिजली, टेलिफोन आदि की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा सुबह की चाय, नाश्ता और दोपहर-रात के खाने का भी इंतज़ाम है। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे। गुफा में एक बेल (घंटी) भी लगाई गई है ताकि कुछ ज़रूरत पड़ने पर सहायक को बुलाया जा सके। पीएम मोदी जब यहां ठहरे थे तो सुरक्षा के मद्देनज़र इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

आपको बता दें आप gmvnl.in पर जाकर इस गुफा की बुकिंग कर सकते हैं। केदारनाथ में इस तरह की पांच गुफाओं का निर्माण होना है। अभी ट्रायल के तौर पर एक ही बनाई गई है। पीएम मोदी से पहले इसमें सिर्फ एक शख्स ही रहा है। महाराष्ट्र के जय शाह नाम के शख्स ने इस गुफा में तीन दिन गुज़ारे थे।

क्या कहा पीएम ने?

केदारनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री बना तो उत्तराखंड में सरकार बनी। यहां तीन-चार महीने ही काम किया जा सकता है, हर समय बर्फ रहती है। इस धरती से मेरा एक विशेष नाता रहा है। उस गुफा से 24 घंटे बाबा दर्शन किए जा सकते हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत