Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : लिफ्ट देना बना आफत, आंखों में मिर्च डाल किया बैग लूटने का प्रयास

इंवेस्टमेंट का कार्य करने वाले एक व्यवसायी से चार लाख रुपए से भरा बैग लूटने का प्रयास हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Feb 2021 11:54:04

जोधपुर : लिफ्ट देना बना आफत, आंखों में मिर्च डाल किया बैग लूटने का प्रयास

शहर के सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट बालमंदिर के मोड़ पर लूट की कोशिश की गई जिसमें इंवेस्टमेंट का कार्य करने वाले एक व्यवसायी से चार लाख रुपए से भरा बैग लूटने का प्रयास हुआ। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर के बाबू राजेंद्र प्रसाद मार्ग गली नंबर दो में रहने वाले हेमंत भूतड़ा पुत्र ओमप्रकाश के साथ यह घटना हुई। लुटेरा कोई और नहीं उसी के दोस्त का मिलने वाला था और पिछले तीन चार दिनों से गोल्ड लोन दिलाने के लिए संपर्क बनाए हुए था। लूट में नाकाम रहने वाला बदमाश अभी फरार है जिसकी शास्त्रीनगर पुलिस तलाश कर रही है। घटना बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के निकट बालमंदिर के मोड़ पर हुई है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट खुशी इंवेस्टमेंट नाम से फर्म संचालित करता है। रोजाना ही फर्म का काम निपटा कर रात को घर लौटता है। उसका एक मित्र अजय मेहता के कहने पर सिरोही का हिमांशु गर्ग पिछले तीन चार दिनों से उससे आकर मिलता और गोल्ड लोन दिलाने की बात करता था शनिवार रात में हेमंत भूतड़ा अपना कार्यालय बंदकर स्कूटी लेकर निकला था। तब नजदीक कुछ दूरी पर हिमांशु आया और उसने आगे पेट्रोल पंप पर तक छोड़ने को कहा। इस पर हिमांशु उसकी स्कूटी के पीछे बैठ गया। रात करीबन 11:35 बजे जब वह स्कूटी से बरकतुल्ला खां स्टेडियम के पास में बालमंदिर भवन के मोड़ पहुंचा तो पीछे बैठे हिमांशु गर्ग ने हेमंत की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिर गया और स्कूटी के आगे रखा चार लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर ले जाने लगा। हेमंत ने पत्थर उठाकर उसे मारा। इस कारण वह बैग ले जाने में सफल नहीं हो सका। इस बीच एक बाइक सवार वहां आया और हिमांशु गर्ग उसकी बाइक के पीछे बैठ कर भाग निकला। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाश की सरगर्मी से तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका