न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह खान ने कसा सितारों की बढ़ती फीस पर तंज, मन्नारा चोपड़ा ने बनाई रील और हो गईं ट्रॉल

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 8:22:18

2 News : फराह खान ने कसा सितारों की बढ़ती फीस पर तंज, मन्नारा चोपड़ा ने बनाई रील और हो गईं ट्रॉल

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब फराह ने सितारों की बढ़ती फीस पर तंज कसा और कहा कि यह निर्माताओं के लिए एक तरह का बोझ बनती जा रही है। फराह ने ‘ट्विन एनकाउंटर’ के साथ बातचीत में कहा कि बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बदलाव आए हैं। पहले काम रिश्तों पर चलता था, इसलिए अगर उन्हें कुछ चाहिए होता था तो वह सीधे कलाकार को फोन करती थीं।

अब इंडस्ट्री में बुरा बदलाव यह आया है कि मुझे पहले मैनेजर के सब मैनेजर फिर मैनेजर और उसके बाद एजेंसी से मिलना होता है। ऐसे में रिश्ते बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा कलाकारों और उनके क्रू की लागत बहुत ज्यादा हो गई है। एक अभिनेत्री 9 लोगों के साथ आती है और अभिनेता 8 लोगों के साथ। यह संसाधनों की बर्बादी है, जिन पर पैसा खर्च किया जाता है। सबसे बड़ी बात है कि यह लागत फिल्म में कहीं नजर नहीं आती। मैं इसे बदलना चाहती हूं।

कलाकारों और उनकी टीम पर खर्च होने वाले पैसों को थोड़ा नियंत्रित करने की जरूरत है। वो निर्माताओं पर बहुत भारी पड़ता है। इंडस्ट्री में अच्छा बदलाव ये है कि यह आज ज्यादा व्यवस्थित है। लोग समय पर आते हैं। स्टूडियो सिस्टम है। सितारों और निर्माताओं के बीच अनुबंध किया जाता है। अनुबंध के चलते कोई किसी का पैसा नहीं मार सकता। फराह ने बतौर कोरियोग्राफर कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अपने करिअर के अगले पड़ाव में उन्होंने निर्देशन में कदम रखा। फिल्म 'मैं हू्ं ना' से उन्होंने बतौर डायरेक्टर नई पारी की शुरुआत की थी।

मन्नारा ने मुंबई की पहली बारिश का मनाया जश्न तो नाराज हुए नेटिजंस

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा ने टीवी की दुनिया के सर्वाधिक विवादित रियलिटी शो माने जाने वाले ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में हिस्सा लिया था। इससे मन्नारा को बेशुमार लोकप्रियता मिली है। मन्नारा ने टॉप 3 तक का सफर तय किया था। मन्नारा फिलहाल एक इंस्टाग्राम रील के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वायरल हो रही रील के चलते मन्नारा को नेटिजंस के गुस्से का सामना करना पड़ा।

दरअसल, हाल ही में मुंबई में पहली बारिश हुई, जिस दौरान मन्नारा ने सज-धज के रील बनाई। वह पिंक टैंक टॉप और ब्लैक कार्गो पैंट पहने दिख रही हैं। उन्होंने पिंक टैंक टॉप की मैचिंग इयररिंग्स पहनी हैं। मन्नारा एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के गाने ‘अखियां गुलाब’ पर डांस करती नजर आईं। ये वीडियो देख कई यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

एक यूजर ने लिखा, “यहां लोग मर रहे हैं, लेकिन इनको डांस करना है।” दूसरे ने लिखा, “यहां सब परेशान हैं और इनको नाचना है।” कई यूजर्स ने लिखा, “कुछ लोग अभी भी मलबे में हैं और बचाव अभियान जारी है, लेकिन ब्रेनलेस अमीरों को रील बनानी है।” उल्लेखनीय है कि मुंबई में आए आंधी-तूफान के चलते एक बिलबोर्ड के गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष