न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ का पहला पोस्टर जारी, 'डबल इस्मार्ट' के टीजर में छाए संजय दत्त और राम पोथिनेनी

एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच आज बुधवार (15 मई) को मूवी का पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 12:41:40

2 News : कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ का पहला पोस्टर जारी, 'डबल इस्मार्ट' के टीजर में छाए संजय दत्त और राम पोथिनेनी

एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच आज बुधवार (15 मई) को मूवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फैंस को ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर की झलक दिखाई। इसमें कार्तिक एक अलग ही अवतार में नजर आए। हर ओर उनके दमदार लुक की चर्चा हो रही है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया है। कार्तिक को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है।

वे दौड़ते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक ने फिल्म में अपने किरदार के लिए वजन कम किया है और दमदार फिजीक बनाई है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “चैंपियन आ रहा है। अपने करिअर की सबसे चैलेंजिंग और स्पेशल फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड और गर्व महसूस कर रहा हूं।” ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है, जो ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। प्रोड्यूसर साजिद नाजियाडवाला हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं। कार्तिक इन दिनों अपनी एक और फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फैंस को मिली 'डबल इस्मार्ट' के टीजर की सौगात

साउथ इंडियन एक्टर राम पोथिनेनी इन दिनों एक्शन ड्रामा फिल्म 'डबल इस्मार्ट' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में दिग्गज एक्टर संजय दत्त भी शानदार अवतार में नजर आएंगे। संजय इससे पहले साउथ की ही सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे थे। आज बुधवार (15 मई) को राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया।

मेकर्स ने पूर्व में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वे पोथिनेनी के बर्थडे पर फैंस को टीजर की सौगात देंगे। एक मिनट 26 सैकंड के वीडियो में पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। पोथिनेनी ‘शंकर’ के अवतार में दिखे। उनका सामना ‘बिग बुल’ बने संजय से होता है।

मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन, मनोरंजन और सामूहिक उत्साह की दोहरी खुराक को प्रज्वलित करते हुए। उस्ताद राम पोथिनेनी, संजय दत्त और पुरी जगन्नाध को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। टीजर जारी हो गया है। हैप्पी बर्थडे राम पोथिनेनी।” ‘डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' का अगला पार्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष