न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी सावंत की तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम के कारण हुईं अस्पताल में भर्ती, फोटो हो रही हैं वायरल

मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर है। राखी की तबीयत अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 11:15:08

राखी सावंत की तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम के कारण हुईं अस्पताल में भर्ती, फोटो हो रही हैं वायरल

मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर है। राखी की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राखी कुछ समय पहले ही दुबई से मुंबई लौटी हैं। अब राखी की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। उनकी आंखें बंद हैं और डॉक्टर उनका ख्याल रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि राखी दिल की गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं।

इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक सोशल मीडिया हैंडल (उमर संधू) ने राखी की फोटो शेयर करते हुए ये बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक राखी ने बताया कि उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हुई है। अभी वो बात नहीं कर सकतीं। उन्हें 5-6 दिन तक आराम की जरूरत है। उन्हें प्राईवेसी और टाइम की जरूरत है।

हालांकि राखी ने यह नहीं बताया कि वो कौनसे अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक राखी के परिवार की ओर से उनकी बीमारी को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राखी को ऐसी हालत में देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और वे जल्द से जल्द उनके सकुशल घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

rakhi sawant,actress rakhi sawant,rakhi sawant hospital,rakhi heart problem,drama queen rakhi sawant,rakhi bigg boss

कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे मान रहे राखी का पब्लिसिटी स्टंट

भले ही खुद राखी और उनके करीबी दोस्त ये दावा कर रहे हैं कि उन्हें हार्ट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का एक वर्ग ऐसा भी है जो मानते हैं कि ये सब ड्रामा है। उनके हिसाब से राखी का इस तरह से अस्पताल में भर्ती होना महज पब्लिसिटी स्टंट है। एक यूजर ने पैपराजी विरल भयानी की पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है, “भगवान अस्पताल वालों को हिम्मत दे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “न इसने अस्पताल की यूनिफॉर्म पहनी है न ही किसी पेशेंट की तरह दिख रही हैं। ये सब जरूर एक पब्लिसिटी स्टंट है।”

कुछ समय पहले भी राखी अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उनकी गांठ का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला था। ये गांठ यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी काफी दर्द में थीं। बता दें राखी अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। राखी ‘बिग बॉस’ शो की फेवरेट कंटेस्टेंट हैं और कई दफा घर में जाकर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। हाल ही राखी को मुंबई की सड़कों पर आलीशान लहंगा और ज्वेलरी पहनकर घूमते देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष