न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने खत्म की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, शेयर की फोटो, अमिताभ को बेटे अभिषेक से मिला यह तोहफा

रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का टॉप डायरेक्टर माना जाता है। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर इन दिनों खूब खबरें..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 1:25:51

2 News : अर्जुन ने खत्म की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, शेयर की फोटो, अमिताभ को बेटे अभिषेक से मिला यह तोहफा

रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का टॉप डायरेक्टर माना जाता है। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। कई दिग्गज सितारों वाली इस मूवी में एक्टर अर्जुन कपूर विलेन का रोल करने जा रहे हैं। अर्जुन ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और एक फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

अर्जुन ने सेट से रोहित शेट्टी के साथ जो मोनोक्रोमैटिक फोटो साझा की है, उसमें वे विलेन के लुक में दिख रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन, सिंघम अगेन की शूटिंग मैंने खत्म कर ली है, मेरी 20वीं फिल्म, मास सिनेमा के बॉस रोहित शेट्टी के साथ अपने करिअर की अब तक की सबसे दमदार फिल्म की है, इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं, अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है।”

अर्जुन की इस पोस्ट पर उनकी बहन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फायर, ताली और शानदार इमोजी शेयर की हैं। उल्लेखनीय है कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी हैं। वैसे तो फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होनी है, लेकिन इसी दिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रूल’ भी थिएटर्स में दस्तक देगी। ऐसे में दो बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट बदली जा सकती है।

अमिताभ बच्चन ने एपल विजन प्रो पहने शेयर की अपनी तस्वीर

अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। वे लगातार किसी न किसी प्रोजेक्ट में बिजी रहते हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना अच्छा लगता है। ऐसे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। अब अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में वे एपल विजन प्रो पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये गैजेट पहली बार ट्राई किया और उन्हें ये बेहद पसंद आया। इसको ट्राई करने के बाद उन्होंने इस गैजेट की तारीफ में एक कैप्शन भी लिखा।

बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “Wooaaaaah...एपल विजन प्रो बिल्कुल परे। इस ‘बेबी’ को पहनने के बाद आपकी व्यूइंग कभी पहले जैसी नहीं रहेगी। अभिषेक ने मुझे इससे परिचित कराया है।” उल्लेखनीय है कि यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसे AR और VR टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। डिवाइस यूजर के आस-पास की जगह की सटीक मैपिंग कर 3डी तस्वीर तैयार कर देता है।

डिवाइस फिल्में देखने, वीडियो गेम खेलने और न्यूज आर्टिकल्स पढ़ने में सक्षम बनाता है। इसकी कीमत लगभग 2.88 लाख रुपए है। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘गणपथ’ थी। वे अब ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। इसमें प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी हैं। अमिताभ तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष