न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हर्षाली ने 10वीं क्लास में बाजी मार हेटर्स को यूं दिया जवाब, अनुराग ने बताया ‘एनिमल’ और BMCM में अंतर

एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने 'बजरंगी भाईजान' में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। फैंस आज भी उस प्यारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 11:59:13

2 News : हर्षाली ने 10वीं क्लास में बाजी मार हेटर्स को यूं दिया जवाब, अनुराग ने बताया ‘एनिमल’ और BMCM में अंतर

एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने 'बजरंगी भाईजान' में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। फैंस आज भी उस प्यारी ‘मुन्नी’ को दिलों में बसाए हुए हैं। इस बीच हर्षाली ने अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी दी है। हर्षाली ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कमाल कर दिया। हर्षाली ने यह जानकारी शेयर की है और उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उन्हें आए दिन ट्रॉल करते हैं।

बता दें कि सलमान खान के साथ काम कर चुकीं हर्षाली भले ही लंबे समय से पर्दे से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं, जिससे उन्हें लोग ट्रॉल करते हैं। अब हर्षाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कमेंट सेक्शन में आए कुछ सवाल दिखा रही हैं। इनमें किसी ने लिखा, “बोर्ड्स है पढ़ लो...रील बनाकर एग्जाम पास नहीं होते हैं।” दूसरे ने लिखा, “पूरे दिन रील ही बनाती हो क्या?” तीसरे ने लिखा, “कथक क्लास जाओगी तो पास कैसे करोगी?”

इसके बाद हर्षाली बताती हैं कि उनके 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 83 प्रतिशत नंबर आए हैं। हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, “अपनी मुद्राओं में सुधार करने से लेकर अपनी शिक्षा में निपुणता हासिल करने तक, मैं अपनी कथक क्लासेस और पढ़ाई के बीच सही संतुलन बनाने में कामयाब रही। 83% स्कोर! कौन कहता है कि आप रील और रियल दुनिया दोनों में अपने पैर नहीं जमा सकते? उन सभी को हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और अपना अटूट समर्थन देना जारी रखा।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हर्षाली की एक रील खूब वायरल हुई थी। इसमें वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के गाने 'एक बार देख लीजिए' पर जबरदस्त मूव्स और एक्सप्रेशन देती दिखीं।

अनुराग कश्यप ने इसलिए किया था संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ सुपरहिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ लोगों ने इस फिल्म की आलोचना की, तो वहीं कई लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की थी, जिनमें से एक थे डायरेक्टर अनुराग कश्यप। अब अनुराग ने बताया कि आलोचनाओं के बीच उन्होंने संदीप को क्यों सपोर्ट किया।

अनुराग से हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने संदीप से मुलाकात की थी। मैं संदीप से उनकी फिल्म को लेकर बात करना चाहता था। मेरे अपने कुछ सवाल हैं और मैं उनसे उनकी फिल्म के बारे में बात करना चाहता था। मैंने उन्हें इनवाइट किया और मेरी उनके साथ पांच घंटे तक लंबी बातचीत हुई और वो लड़का मुझे पसंद है। लोगों को 5-10 साल बाद फिल्म के इम्पैक्ट का एहसास होगा।

‘एनिमल’ के बाद हर फिल्म का एक्शन फेक लगता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लिया और कहा उसके सभी फ्लिप और सारी फाइटिंग सब कुछ फेक लगता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रिलीज हुई BMCM सुपर फ्लॉप हो गई। इसमें अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष