न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसे छूटी जीनत की सिगरेट की लत, की डिंपल की तारीफ, बन सकती है अक्षय-आलिया की जोड़ी

जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। जीनत करिअर के दौरान काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस थीं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 7:34:12

2 News : ऐसे छूटी जीनत की सिगरेट की लत, की डिंपल की तारीफ, बन सकती है अक्षय-आलिया की जोड़ी

जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। जीनत करिअर के दौरान काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस थीं। वह पार्टियों में खुलकर सिगरेट पीती हुई दिखती थीं। जीनत ने आज मंगलवार (14 मई) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सिगरेट की लत के बारे में बताया। जीनत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। इसमें वह डायरेक्टर जॉय मुखर्जी और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ दिख रही हैं।

जीनत सिगरेट पी रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जीनत ने गुजरे जमाने को याद किया और डिंपल की जमकर तारीफ की। जीनत ने लिखा कि यह डिंपल की प्रतिभा के बारे में कोई पोस्ट नहीं है, हालांकि उनमें यह प्रतिभा बहुत है। ये उनके चरित्र के बारे में है, मैंने जो कुछ देखा है, उसके बारे में है। मेरे जीवन के एक बेहद कठिन दौर के दौरान वह उन चंद लोगों में से एक थीं, जो सार्वजनिक रूप से मेरे साथ खड़ी हुईं।

उस कठिन समय में उन्होंने मुझे चरित्र की एक ताकत बताई, जिसकी मैं आज भी प्रशंसा करती हूं। मुझे विश्वास नहीं है कि वह इंस्टाग्राम पर है, लेकिन शायद @twinklekhanna मेरा प्यार उस तक पहुंचा देगी। सचमुच, कुछ दिन पहले जब मुझे यह तस्वीर मिली तो मैं उनकी सराहना किए बिना खुद को रोक नहीं सकी।

पोस्ट के आखिरी में जीनत ने लिखा, “कृपया इस तस्वीर में मेरी स्मोकिंग से प्रभावित न हों! मैं स्वीकार करती हूं कि मैं अपनी टीन ऐज के अंत और 30 के दशक की शुरुआत के बीच कुछ सिगरेट का आनंद लेती थी, लेकिन जैसे ही मैं अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हुई, वह सब खत्म हो गया!” सोशल मीडिया पर जीनत की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फैंटेसी फिल्म में हो सकते हैं अक्षय-आलिया

अक्षय कुमार और आलिया भट्ट को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की हसरत रखने वाले फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती है। दरअसल अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद एक बार फिर किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों 'खट्टा मीठा' में साथ काम कर चुके हैं।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्माता के अनुसार ये एक हॉरर-कॉमेडी फैंटेसी फिल्म हो सकती है। प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश के नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल प्रियदर्शन की ओर से अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है।

अगर अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें लगातार कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थी, जो अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। आने वाले समय में अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। दूसरी ओर आलिया की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही थी। वह अब 'जिगरा' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष