न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पाकिस्तान के लिए भी अच्छी खबर, लगाई भारत से दोगुनी छलांग

इकोनॉमी के मोर्चे पर जहां भारत के लिए अच्छी खबर आई है वही पाकिस्तान की बदहाल होती अर्थव्यवस्था के लिए भी राहत की खबर आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 4:07:46

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पाकिस्तान के लिए भी अच्छी खबर, लगाई भारत से दोगुनी छलांग

इकोनॉमी के मोर्चे पर जहां भारत के लिए अच्छी खबर आई है वही पाकिस्तान की बदहाल होती अर्थव्यवस्था के लिए भी राहत की खबर आई है। वर्ल्ड बैंक की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैंकिंग में पाकिस्तान ने जबरदस्त छलांग लगाई है। 28 रैंकिंग के सुधार के साथ पाकिस्तान 108वें स्थान पर पहुंच गया है। वही भारत की रैंकिंग में 14 पायदान का सुधार हुआ है। वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की 2019-20 की लिस्ट में भारत 63वीं रैंक पर आ गया है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेस के लिए बेहतर माहौल के मामले में जिन 10 देशों की रैकिंग में सबसे ज्यादा सुधार हुआ है, उनमें पाकिस्तान भी शामिल है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत के अलावा टॉप-10 सुधारक देशों में सऊदी अरब (62), जॉर्डन (75), टोगो (97), बहरीन (43), ताजिकिस्तान (106), पाकिस्तान (108), कुवैत (83), चीन (31) और नाइजीरिया (131) शामिल हैं।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने पिछले एक साल में छह आर्थिक सुधार किए जिससे उसकी रैकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। हालांकि, अभी भी पाकिस्तान रैंकिंग में भारत से बहुत पीछे है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में रैकिंग सुधारने के मामले में भारत, पाकिस्तान समेत चीन, सऊदी अरब, जॉर्डन, तोगो, बहरीन, तजाकिस्तान, कुवैत, और नाइजीरिया सबसे आगे हैं।

आपको बता दे, साल 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तो उस समय भारत 142वें स्थान पर था। मोदी सरकार के 4 साल तक जारी सुधारों के बाद साल 2014 में भारत की रैकिंग सुधरकर 100 हो गई। हालांकि साल 2017 में भारत ईज ऑफ डूइंग सूची में फिर फिसलकर 130वें स्थान पर ईरान और युगांडा से भी पीछे चला गया। इसके बाद साल 2018 में फिर भारत के पोजीशन में उछाल आया और इस सूची में यह काफी उछलकर 77वें स्थान पर पहुंच गया। वर्ल्ड बैंक की 'डूइंग बिजनेस' 2020 रिपोर्ट में भारत में किए गए सुधारों की तारीफ करते हुए कहा गया है कि इतने बड़े देश के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण बात है। 190 देशों की इस सूची में न्यूजीलैंड शीर्ष स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर हॉन्ग कॉन्ग और चौथे स्थान पर डेनमार्क हैं।

pakistan,imran khan,ease of doing business,world bank,india,narendra modi,modi government

विश्व बैंक अपनी वार्षिक कारोबार सुगमता रिपोर्ट में विभिन्न देशों को उनके यहां कारोबार शुरू करने और कारोबार करने से संबंधित 10 मानकों के आधार पर रैंकिंग देता है। इन मानदंडों में कारोबार शुरू करना, निर्माण परमिट, बिजली कनेक्शन प्राप्त करना, कर्ज लेना, करों का भुगतान, सीमापार व्यापार, अनुबंधों को लागू करना और दिवाला निपटान आदि शामिल हैं।

बता दे, भारत इस सूची में लगातार तीसरे साल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश में भी शामिल है। यह रैंकिंग ऐसे समय में आई है, जब भारतीय रिजर्व बैंक, वर्ल्ड बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), मूडीज सहित कई एजेंसियों ने आर्थ‍िक सुस्ती को देखते हुए जीडीपी में बढ़त के अनुमान को घटा दिया है। देश में आर्थि‍क सुस्ती का माहौल है और अर्थव्यवस्था के लगभग सभी मोर्चों पर नकारात्मक खबरें आ रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत