न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई

बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप से अभी कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 9:20:12

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई

बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप से अभी कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। रिक्टर के पैमाने पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.0 मापी गई है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। भूकंप के इन झटकों में अभी तक किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके 7:59 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी क मुताबिक भूकंप का केंद्र यूपी के शामली और बागपत के बीच था। यूनाइटेड स्टेस्ट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप 10 किमी. की गहराई में आया।

बता दें कि रिक्‍टर स्‍केल पर जितना ज्‍यादा भूकंप मापा जाता है, जमीन में उतना ही अधिक कंपन होती है। मसलन, रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतें तक गिर जाती हैं। वहीं, 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है। दरअसल, रिक्टर पैमाना भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है। किसी भूकंप के समय भूमि के कंपन के अधिकतम आयाम और किसी आर्बिट्रेरी छोटे आयाम के अनुपात के साधारण गणित को 'रिक्टर पैमाना' कहते हैं।

डर के मारे घर से बाहर निकलें लोग

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की खबर लगते ही लोग डर के मारे घर से बाहर आ गए। भूकंप के अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है।

भूकंप के दौरान इन चीजों को करने से बचे

- भूकंप के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।
-अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
- वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
-भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं। बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें।
- भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से चोट न लगे।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल