न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की बहन प्रियंका को सलाह, ‘दो महीने में चमत्कार की उम्मीद मत करना’

गुरुवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने एक रणनीतिक बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 9:19:02

राहुल गांधी की बहन प्रियंका को सलाह, ‘दो महीने में चमत्कार की उम्मीद मत करना’

गुरुवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने एक रणनीतिक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी महासचिवों से राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कहा। सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी इस बैठक में हिसा लिया। इस दौरान वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से अलग बैठी दिखीं। कांग्रेस महासचिवों की आधिकारिक बैठक में राहुल गांधी भी थे, मगर प्रियंका गांधी उनकी बगल वाली सीट पर बैठी नहीं नजर आईं। प्रियंका गांधी की बगल वाली सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) थे, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इस घटना के बाद से अब सबके जहन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर प्रियंका गांधी राहुल गांधी से दूर क्यों बैठी थीं? राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को एक बहुत अच्छे कारण के लिए राहुल गांधी से दूर वाली सीट आवंटित की गई थी। दरअसल, कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश कर रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की छोटी बहन प्रियंका उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी की उस मीटिंग में मौजूद अन्य कांग्रेस के महासचिव। कांग्रेस यह संदेश नहीं देना चाहेगी कि प्रियंका गांधी को गांधी परिवार का सदस्य होने के नाते कोई विशेष तवज्जो दी जा रही है। इससे न सिर्फ पार्टी के भीतर बल्कि आम लोगों में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बैठक के दौरान कहा वह तब तक आराम नहीं करेंगी जब तक राज्य में कांग्रेस (Congress) की विचारधारा का झंडा ऊंचा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस (Congress) के दूसरे नेताओं के साथ मिलकर यूपी में विभाजन और जातिवाद की राजनीति को समाप्त करने के लिए काम करेंगी।

priyanka gandhi,rahul gandhi,congress,jyotiraditya scindia,all india congress committee,aicc,kailash vijayvargiya,lok sabha polls,amarinder singh,bjp,narendra modi

‘दो महीने में चमत्कार की उम्मीद न करने’

वही बैठक में उत्तर प्रदेश पर ध्यान केंद्रित कते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य की प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया से ‘दो महीने में चमत्कार की उम्मीद न करने’ और ‘राज्य चुनावों पर ध्यान लगाने’ के लिए कहा। प्रभारियों को 'मिशन मोड' में काम करने की सलाह दी गई है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को विभाजनकारी राजनीति और ध्रुवीकरण से लड़ना होगा।

नए चेहरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए

पार्टी पदाधिकारियों को फरवरी के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। पार्टी मुख्यालय में AICC के महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि नए चेहरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मीटिंग के बाद ट्विटर पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं आज शाम AICC मुख्यालय में AICC महासचिवों और राज्य प्रभारियों से मिला। हमने व्यापक विषयों पर चर्चा की। टीम मैच के लिए तैयार है और हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे।" कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, "राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चुनाव कैंपेन सभ्य तरीके से होना चाहिए। बीजेपी की तरह नहीं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत