Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल

पवन खेड़ा के फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद असम पुलिस उनके दिल्ली स्थित घर पहुंची। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर विवाद गहराया, जानें पूरा मामला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 12:42:16

फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ राजधानी स्थित उनके निजामुद्दीन ईस्ट वाले घर पर पहुंची। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला और गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार, असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से निजामुद्दीन ईस्ट स्थित डी-12 पते पर गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले असम पुलिस ने निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारी उन्हें सही पते तक लेकर गए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उस समय पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं थे और वह किसी अन्य राज्य की यात्रा पर गए हुए हैं।
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खेड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए विदेशी पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज फर्जी हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीर बताते हुए यह भी दावा किया कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय, यहां तक कि पाकिस्तानी कनेक्शन की भी जांच की जानी चाहिए।

दरअसल, पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिनिकी भुयान शर्मा के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी के पास एक से अधिक देशों के सक्रिय पासपोर्ट हैं और विदेशों में उनकी बड़ी निवेश गतिविधियां और संपत्तियां मौजूद हैं। इन आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया।

वहीं, रिनिकी भुयान शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे आरोप हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो सामग्री दिखाई जा रही है, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके तैयार की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच