न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'फादर ऑफ इंडिया', भड़के कांग्रेस नेता, कही ये बात

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' बताया। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी की तुलना अमेरिका रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से भी की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Sep 2019 8:59:49

ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'फादर ऑफ इंडिया', भड़के कांग्रेस नेता, कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच इन दिनों बड़ी गहरी दोस्ती नजर आ रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' बताया। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी की तुलना अमेरिका रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से भी की। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ट्रंप ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘फादर ऑफ इंडिया’ कह दिया। लेकिन ट्रंप के इस बयान ने देश में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। कांग्रेस नेता ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया। उन्होंने लिखा कि तो क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? अगर देखें तो इन फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों को बौद्धिक रूप से तर्क देकर लूटा है। सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों को भी बिगाड़ दिया है। प्रियांक खड़गे ने ये ट्वीट बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किया था, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को काफी बड़ा और महत्वपूर्ण बताया था।

न सिर्फ प्रियांक खड़गे बल्कि सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इस मुद्दे का विरोध किया। मंगलवार रात को आए बयान के बाद से ही 'फादर ऑफ इंडिया (Father Of India)' शब्द ट्रेंड करने लगा और लोग इसपर बहस करने लगे, इसपर कई तरह की मीम भी बने जो वायरल होने लगे हैं।

narendra modi,father of india,donald trump,congress,leader,debate,social media,narendra modi news in hindi,mahatma gandhi,news,news in hindi

क्या कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे वह भारत याद है, जो काफी बंटा हुआ था। वहां काफी मतभेद, लड़ाई थी, लेकिन वह (पीएम मोदी) सबको साथ लेकर आए। जैसे कि एक पिता सबको साथ लाता है। शायद वह भारत के पिता हैं। हम उन्हें फादर ऑफ इंडिया बुलाएंगे।'

वहीं, जब ट्रंप से ह्यूस्टन इवेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरी दाईं तरफ जो बैठे हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोग पागल हो जाते हैं, वह एल्विस के इंडियन वर्जन हैं।' एल्विस प्रेस्ली अमेरिकी सिंगर और ऐक्टर थे। उन्हें 'किंग ऑफ रॉक ऐंड रोल' कहा जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत