न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्‍तान में भारत ने बनवाई लाइब्रेरी, ट्रंप ने उड़ाया मोदी का मज़ाक, कहा- 'पता नहीं वहां कौन पढ़ेगा किताबें'

अफगानिस्तान में लाइब्रेरी के लिए भारत द्वारा की जाने वाली फंडिंग को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंज कसा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 11:02:26

अफगानिस्‍तान में भारत ने बनवाई लाइब्रेरी, ट्रंप ने उड़ाया मोदी का मज़ाक, कहा- 'पता नहीं वहां कौन पढ़ेगा किताबें'

अफगानिस्तान में लाइब्रेरी के लिए भारत द्वारा की जाने वाली फंडिंग को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से हुई मुलाकात के दौरान उन्‍हें अफगानिस्‍तान की इस लाइब्रेरी को वित्‍तीय मदद देने की जानकारी थी। इस पर ट्रंप ने बुधवार को तंज कसते हुए कहा कि अफगानिस्तान में लाइब्रेरी के लिए पैसे देना किसी काम का नहीं है, इसका कौन इस्‍तेमाल करेगा।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बुधवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में कहा 'मुलाकात के दौरान पीएम मोदी मुझे बराबर बता रहे थे कि उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में लाइब्रेरी बनवाई है। क्‍या आप जानते हैं कि वो क्‍या था। वह हम लोगों के बीच बीते हुए पांच घंटे थे।' ट्रंप ने आगे चुटकी लेते हुए कहा 'ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि मैं यह कह दूं, 'ओह, लाइब्रेरी के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं पता कि आखिर अफगानिस्‍तान में लाइब्रेरी का इस्‍तेमाल करेगा कौन।' हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप किस प्रोजेक्ट पर बात कर रहे थे। लेकिन अगर भारत की बात करें तो भारत ने 2001 के आतंकी हमले के बाद से अब तक अफगानिस्‍तान को 3 अरब डॉलर की मदद की है। इन प्रोजेक्‍टों में काबुल में बेहतर हाईस्‍कूलों का निर्माण और भारत में एक हजार अफगाली छात्रों को हर साल स्‍कॉलरशिप देना शामिल है।

2015 में अफगानिस्तान की संसद का उद्घाटन करते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने अफगानी युवाओं को आधुनिक शिक्षा देने की घोषणा की थी। साथ ही प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ाने का वादा किया था।

भारत ने अफगानिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई को लेकर हमेशा उत्साह दिखाया है क्योंकि तालिबान शासन के दौरान भारत विरोधी आतंकवाद काफी बढ़ रहा था। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले में भारत की बढ़ती भूमिका ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान की आईएसआई तालिबान के संपर्क में थी। बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने अमेरिका से अपने सारे दो हज़ार सेना के जवानों को सीरिया से बाहर कर दिया था और अफगानिस्तान में मौजूद 14 हज़ार सैनिकों की संख्या भी आधी कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत