न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीवाले आज इन रास्तों से बचकर निकलें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

परिवहन सेवाओं पर हिंसा का बुरा असर पड़ा है और दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी इनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2020 9:08:17

दिल्लीवाले आज इन रास्तों से बचकर निकलें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में हुई हिंसा के बाद राजधानी में तनाव का माहौल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात जगहों पर पथराव और आगजनी हुई। दिल्ली हिंसा में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं। साथ ही 105 से ज्यादा घायल हैं। परिवहन सेवाओं पर हिंसा का बुरा असर पड़ा है और दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी इनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला किया है।

हिंसा की आग में झुलसी उत्तर पूर्वी दिल्ली, पांच मौतें, 100 घायल, 5 मेट्रो स्टेशन-स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

दिल्ली : मंगलवार सुबह भी हालात तनावपूर्ण, वाहन फूंके

violence in delhi today,metro station will be closed,maujpur violence,jaffrabad violence,metro news,delhi violence,delhi news

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के कारण भी राजधानी में कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। ट्रंप मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे होटल मौर्य से राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस दौरान धौला कुआं से राष्ट्रपति भवन के बीच नई दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक रोका जाएगा। खासतौर से तीन मूर्ति, 11 मूर्ति, अकबर रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति भवन से निकलकर ट्रंप सीधे राजघाट पहुंचेंगे। इसलिए राजघाट, आईटीओ, दिल्ली गेट, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी, शांति वन, दरियागंज, तिलक मार्ग, इंडिया गेट, भैरों रोड, मथुरा रोड, मंडी हाउस समेत आस-पास के कई इलाके में जाम लग सकता है। राजघाट से वह सीधे इंडिया गेट स्थित हैदराबाद हाउस जाएंगे। इस दौरान इंडिया गेट के आउटर सर्कल पर भी ट्रैफिक प्रभावित होगा। अशोका रोड, केजी मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड, शाहजहां रोड और अकबर रोड से गुजरने वालों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान दोपहर में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप साउथ-वेस्ट दिल्ली के मोती बाग इलाके में दिल्ली सरकार के एक स्कूल पहुंचेंगे। वह यहां हैपीनेस क्लास देखेंगी और बच्चों से मिलेंगी। इस वजह से चाणक्यपुरी और मोती बाग इलाके में भी ट्रैफिक डायवर्जन के चलते थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

violence in delhi today,metro station will be closed,maujpur violence,jaffrabad violence,metro news,delhi violence,delhi news

हैदराबाद हाउस में मीटिंग खत्म करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति दोपहर बाद अपने होटल जाएंगे। वहां से शाम 7:30 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगे। यहां डिनर के बाद रात करीब 9:30 ट्रंप आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह अमेरिका रवाना होंगे। होटल से राष्ट्रपति भवन और एयरपोर्ट के बीच एक बार फिर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इस वजह से शाम के वक्त सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, धौला कुआं, दिल्ली कैंट और एयरपोर्ट के पास जाम लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन