न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी, दिल्ली में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड, दिन में कर्फ्यू जैसे हालात

जून के महीने में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी है। दिल्ली के इतिहास में सोमवार यानी 10 जून को को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 8:50:33

देश में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी, दिल्ली में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड, दिन में कर्फ्यू जैसे हालात

जून के महीने में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी है। दिल्ली के इतिहास में सोमवार यानी 10 जून को को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले रविवार को भी पारा 47.8 पहुंचा था। बता दें कि जून में दिल्ली में पहले कभी इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया है और फिलहाल इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर भारत के कई जगहों पर यह 50 डिग्री के आसपास बना रहा। राजस्थान के धौलपुर और चुरू में गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन सूरज ऐसे ही कहर बरपाएगा।

भीषण गर्मी की मार पूरा देश झेल रहा है। कई राज्यों में पीने के पानी की कमी हो गई है। जलाशय सूख चुके हैं और बूंद-बूंद के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।

पांच साल का अगर रिकॉर्ड देखें, तो पारा लगातार बढ़ता ही गया है। यहां समझें (जून में सर्वाधिक पारा)

2019: 48.0 डिग्री

2018: 44.9 डिग्री

2017: 47.0 डिग्री

2016: 45.3 डिग्री

2015: 47.8 डिग्री

delhi,rajasthan,weather,delhi weather,delhi temperature,temperature,imd,india meteorological department,meteorological department,heat wave,rising temperature,imd weather,news,news in hindi

तापमान में आएगी गिरावट, जारी रहेगी लू

भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रूखी पछुआ हवाओं, पश्चिम विक्षोभ का मैदानी इलाकों पर कोई प्रभाव नहीं होना और जून के महीने की भीषण गर्मी के कारण तापमान इतना ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण संभवत: आज तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आए। लेकिन लू चलना जारी रहेगा।

यूपी के बांदा में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 48.9, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48.5 और हरियाणा के नारनौल में 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी कई जगहों पर पारा 45 के पार रहा। दोनों राज्यों में सबसे गर्म रहा नारनौल, जहां पारा 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी और हिसार में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला और करनाल में पारा 44.8 और 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

delhi,rajasthan,weather,delhi weather,delhi temperature,temperature,imd,india meteorological department,meteorological department,heat wave,rising temperature,imd weather,news,news in hindi

चुरू में पारा एक बार फिर 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान में सोमवार को चुरू में पारा एक बार फिर 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, बीकानेर में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.3 डिग्री और जयपुर में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर और अजमेर में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा।

मध्यप्रदेश के नौगांव में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

मध्यप्रदेश के नौगांव में सोमवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 47.8 डिग्री, दमोह में 47.2 डिग्री, सतना में 47.1 डिग्री, गुना में 46.8 डिग्री, रीवा में 46.6 डिग्री, राजगढ़ में 46.4 डिग्री, रायसेन में 46.2 डिग्री, शाजापुर एवं सागर में 46 डिग्री, सीधी में 45.8 डिग्री, उमरिया में 45.7 डिग्री एवं टीकमगढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

delhi,rajasthan,weather,delhi weather,delhi temperature,temperature,imd,india meteorological department,meteorological department,heat wave,rising temperature,imd weather,news,news in hindi

क्यों बढ़ रहा है पारा?

राजधानी में पारा लगातार बढ़ रहा है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे अहम कारण बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, क्योंकि पिछले कुछ समय में राजधानी और आसपास के क्षेत्र हवा-आंधी कुछ है ही नहीं, जिससे लोग थोड़ी राहत महसूस कर सकें। इसके अलावा मानसून इस बार दिल्ली पहुंचने में देरी कर रहा है तो वहीं प्री-मानसून बारिश का भी पता नहीं है।

इस बार दिल्ली बूंद-बूंद को तरस रही है, इसी वजह से गर्मी बढ़ रही है। क्योंकि अगर बारिश होती तो पारा गिरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। दिल्ली में तो पारा मई में करीब 4 बार 40 के पार पहुंचा तो अब तक जून में 8 बार चालीस का आंकड़ा पार कर चुका है।

कब बदल सकती है तस्वीर?

बता दें कि स्काईमेट के अनुसार, जल्द ही उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक दे सकता है। इसी की वजह से मध्य पाकिस्तान, उससे सटे राजस्थान के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर दिख सकता है। इसी के बाद ही उत्तर भारत में तेज हवाएं, आंधी चलने की संभावनाएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत