न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, साथ में प्रियंका गांधी भी पहुंचीं

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहुंच चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 5:09:18

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, साथ में प्रियंका गांधी भी पहुंचीं

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहुंच चुके हैं। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा से 40 सवाल पूछे जा रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा के साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के दफ्तर छोड़ने के लिए गईं थीं। इस बीच प्रियंका गांधी ED दफ्तर से कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं।

रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगा। यह मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जहां उन्हें 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें जानबूझकर कर निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब राजनीति से प्रेरित है। वाड्रा ने कहा था कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। सूत्रों ने कहा कि जब वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा। उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा। दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है। अदालन ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह छह फरवरी को स्वयं उपस्थित होकर जांच में शामिल हों। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लांड्रिंग जांच से संबंधित है। ईडी का दावा है कि इस संपत्ति के असल मालिक वाड्रा हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत ईडी मनोज अरोड़ा से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर पटियाला हाउस ने 6 फरवरी तक अंतरिम रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स