न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी

स्वस्थ होकर काम पर लौटने तक सत्येंद्र जैन बिना पदभार के मंत्री रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 9:51:35

दिल्ली / सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी जगह पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया। स्वस्थ होकर काम पर लौटने तक सत्येंद्र जैन बिना पदभार के मंत्री रहेंगे। बुधवार शाम सत्येंद्र जैन दूसरी बार जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनको तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन का दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। बुधवार शाम आई कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव निकले। बता दे, मंगलवार को हुई जांच में सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन बुधवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन ने खुद बीते दिन ट्वीट कर अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि तेज बुखार और सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा।

उधर दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 2 हजार 414 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 47 हजार 102 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 लोगों की मौत भी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल 1 हजार 904 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 2 हजार 414 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 47 हजार 102 हो गई है। इनमें से 17 हजार 457 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में इस समय कुल 27 हजार 741 सक्रिय कोरोना रोगी हैं।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, 25 हजार 20 कोरोना रोगी अपने घरों में ही हैं। ये लोग अपने घर में ही आइसोलेशन में रह रहे हैं। इन्हें कोई विशेष शारीरिक समस्या नहीं है और कोरोना के लक्षण भी इनमें बेहद कम हैं। कोरोना वायरस से ग्रस्त 810 रोगी इस समय दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि 214 व्यक्तियों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

बता दे, आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें घर में क्वारैंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के शुरुआती लक्षण हैं। आतिशी पार्टी की तीसरी विधायक हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं।आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रही थीं। 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद आतिशी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। इससे पहले करोल बाग विधायक विशेष रवि और पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोरोना के लक्षण मिले थे। इसके बाद सावधानी के तौर पर वे आइसोलेशन में चले गए थे। तीन दिन के लिए उनकी सारी मीटिंग रद्द कर दी गई थी। यह जानकार आप सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर सभी के साथ साझा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका