न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 लोकसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल की दिल्ली वासियों से अपील - कांग्रेस को वोट न दें, AAP को चुनें

केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि वो आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को वोट न दें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 7:57:28

2019 लोकसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल की दिल्ली वासियों से अपील - कांग्रेस को वोट न दें, AAP को चुनें

रविवार को ककरोला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि वो आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को वोट न दें। यह अपील ऐसे समय में की गई जब मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस संपर्क में हैं।

माना जा रहा है कि ये बयान देकर केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। बीते दिनों पहले अजय माकन ने अरविंद केजरवील के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ किसी तरह के गठबंधन की खबरों को खारिज किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नगेंद्र शर्मा ने कहा था कि राजनीति में नकार दिए जाने के बाद माकन चुनाव विश्लेषण में हाथ आजमाने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने ट्वीट किया था, "दिल्ली की 70 में से 63 विधानसभाओं में जमानत जब्त कराने के बाद वह अब पैमाइश कर रहे हैं। हिम्मत दिखाइए और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कीजिए।"

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कैराना उपचुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ की जरूरत नहीं है। शर्मा ने कहा था, "यह पुरानी पार्टी भाजपा के साथ मेलजोल और अन्य दलों के साथ तिरस्कार की भावना रखती है। दिल्ली की इसकी इकाई भाजपा का वास्तविक मोर्चा है।"

रविवार को मटियाला विधानसभा की कच्ची कॉलोनियों में सीवर लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी के सभी सात सांसदों ने कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए बिल्कुल भी वोट नहीं करें, क्योंकि अगर आप कांग्रेस को वोट करेंगे, तो यह नरेंद्र मोदी को ही मजबूत करेगी। आप अपने वोट बंटने न दें। सभी सात सांसद AAP के ही चुनें।' माना जा रहा था कि दिल्ली में आप और कांग्रेस का वोट बैंक लगभग एक ही है। ऐसे में दोनों पार्ट‍ियों के साथ नहीं आने पर दोनों को ही नुकसान की आशंका जताई जा रही थी और बीजेपी को इसका सीधा फायदा मिलना तय था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत