न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs DC : जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली, सनराइजर्स के सम्मान पर आई बात

लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं और वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद इकलौती टीम हैं जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 9:43:21

SRH vs DC : जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली, सनराइजर्स के सम्मान पर आई बात

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 11वां मैच अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना हैं। लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं और वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद इकलौती टीम हैं जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं और पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। आज दिल्ली जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी तो सनराइजर्स अपना सम्मान बचाने के लिए।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे

इस सीजन में अब तक दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में उसने पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उसने चेन्नई को हराया था। दूसरी ओर हैदराबाद के लिए सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा। उसे उसके दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार मिली। पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर और हैदराबाद सबसे नीचे है।

हैदराबाद कई मामलों में रही फिसड्डी

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। इस मुकाबले में ऋद्धिमान साहा की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हुई। उनसे उम्मीद होगी की वह प्रारूप के मुताबिक बल्लेबाजी करेंगे। दिल्ली के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की जोड़ी कागिसो रबाडा और एनरिक नार्जे ने नई गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिनरों में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में भी शानदार खेल दिखाया।

अश्विन की चोट पर आया अपडेट

अश्विन पहले मैच में चोटिल हो गये थे और सनराइजर्स के खिलाफ उनके खेलने की संभावना कम है। लेग स्पिनर मिश्रा ने मैच से पूर्व कहा, ‘यह गंभीर चोट नहीं है, उन्होंने कल नेट्स पर गेंदबाजी की, वह जल्दी वापसी करेंगे। वह फिजियो की निगरानी में है और आज फिर से नेट्स पर गेंदबाजी करेंगे। वह एक और मैच से बाहर रह सकते है।’

दिल्ली में युवा खिलाड़ियों पर दारोमदार

दिल्ली में युवा खिलाड़ियों अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त परफॉर्म किया है। शिखर धवन और मार्कस स्टोइनिस भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे भी शानदार फॉर्म में हैं। अश्विन दिल्ली के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। अगर उनकी टीम में वापसी होती है, तो बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी टीम को बहुत फायदा होगा।

हैदराबाद में वॉर्नर, बेयरस्टो और राशिद पर जिम्मेदारी

हैदराबाद की बैटिंग में टॉप-3 बल्लेबाजों पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। पिछले मैच में वॉर्नर और बेयरस्टो का बल्ला नहीं चला था। सिर्फ मनीष पांडे ही रन बना पाए थे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, लेकिन इस सीजन में अब तक उसमें वो धार नहीं दिखी है। ऐसे में राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका