न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-अरशद ने जॉली एलएलबी 3 के सेट से शेयर किया वीडियो, इन्होंने ‘कृष 4’ फिल्म पर लगाई मुहर

कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट के लिए बेकरार हैं। मेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 7:39:10

2 News : अक्षय-अरशद ने जॉली एलएलबी 3 के सेट से शेयर किया वीडियो, इन्होंने ‘कृष 4’ फिल्म पर लगाई मुहर

कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट के लिए बेकरार हैं। मेकर्स ने आज गुरुवार (2 मई) को एक वीडियो शेयर कर ‘जॉली एलएलबी 3’ के बारे में अपडेट शेयर की है। इसके मुख्य कलाकार अक्षय कुमार (56) और अरशद वारसी (56) ने शूटिंग शुरू कर दी।

उन्होंने सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक बार फिर लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। दोनों एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें अक्षय और अरशद वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अरशद से होती है। वे सभी को सावधान करते हुए कहते हैं, “जगदीश त्यागी उर्फ जॉली बीए एलएलबी डुप्लिकेट से सावधान।”

इसके बाद अक्षय परिचय देते हुए कहते हैं, “जगदीश्वर मिश्रा बीए एलएलबी ओरिजिनल लखनऊ वाले।” वीडियो का अंत एक और मंझे हुए कलाकार सौरभ शुक्ला की एक झलक के साथ हुआ। दोनों एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “अब ओरिजिनल कौन और डुप्लीकेट कौन, ये तो पता नहीं लेकिन यह निश्चित रूप से एक अच्छी सवारी होने वाली है। हमारे साथ रहना। जय महाकाल।” फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है। अक्षय की पिछली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद (11 अप्रैल) पर रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप साबित हुई। दूसरी ओर, अरशद को आखिरी बार 'असुर' शो में देखा गया था।

सिद्धार्थ आनंद कर सकते हैं ‘कृष 4’ का डायरेक्शन, ऋतिक के साथ बना चुके हैं 3 फिल्म

मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सुपरस्टार शाहरुख खान संग 'पठान' करने के बाद अब ऋतिक रोशन संग 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म को लेकर अपडेट दी है। सिद्धार्थ ने कहा कि 'कृष 4' पर काम चल रहा है। हम इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। फिलहाल ऋतिक फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि 'कृष 4' फिल्म 'फाइटर', 'किंग', 'ज्वेल थीफ' और 'रेम्बो' के बाद मार्फ्लिक्स की 5वीं फिल्म होगी।

'कृष' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म के तीनों पार्ट्स ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सुपरहीरो फिल्म 'कृष 3' की बात करें, तो यह 13 साल पहले रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में 393 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अगर सच में सिद्धार्थ ने 'कृष 4' को डायरेक्ट किया तो ऋतिक संग उनकी चौथी फिल्म होगी। दोनों ‘वॉर’, ‘फाइटर’ और ‘बैंग बैंग’ में साथ में काम कर चुके हैं।

हालांकि अभी डायरेक्शन को लेकर कुछ भी साफ नहीं है। इससे पहले 'मिड-डे' में एक रिपोर्ट छपी थी कि राकेश रोशन और उनके बेटे ऋतिक ने 'कृष 4' पर काम शुरू कर दिया है। राकेश ने तो स्क्रिप्ट और दूसरी चीजों के लिए कमर भी कस ली है। चर्चा है कि अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष