न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपवास के ठीक पहले भरपेट छोले भटूरे खा रहे थे कांग्रेस के नेता : हरीश खुराना

देश में कथित दलित उत्पीड़न के खिलाफ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उपवास सोमवार को अलग-अलग वजहों से कांग्रेस की ही किरकिरी करा गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 3:16:39

उपवास के ठीक पहले भरपेट छोले भटूरे खा रहे थे कांग्रेस के नेता : हरीश खुराना

देश में कथित दलित उत्पीड़न के खिलाफ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उपवास सोमवार को अलग-अलग वजहों से कांग्रेस की ही किरकिरी करा गया। राहुल के उपवास पर बैठने से पहले जहां सिख दंगों में आरोपी कांग्रेस नेताओं जगदीश टाइटलर और सज्जन सिंह को उल्टे पांव लौटाने पर विवाद हुआ, वहीं भाजपा नेता स्वर्गीय मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कांग्रेस नेता अजय माकन, हारून युसुफ और अरविंदर सिंह लवली एक रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खुराना का दावा है कि यह सभी नेता उपवास के ठीक पहले भरपेट छोले भटूरे खा रहे थे। उन्होंने लिखा है, 'वाह रे हमारे कांग्रेस के नेता, लोगों को राजघाट पर अनशन के लिए बुलाया है और खुद एक रेस्तरां में बैठकर छोले भटूरे के मजे ले रहे हो। सही बेवकूफ बनाते हो।'

खुराना ने जो फोटो ट्वीट किया है उसमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, हारून युसूफ और हाल में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली छोले-भटूरे खाते दिख रहे हैं। खुराना ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि यह फोटो आज का ही है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस नेता खा रहे हैं वहां के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जाए।

खुराना के ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने छोले भटूरे खाने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर सुबह आठ बजे के पहले की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रतीकात्मक उपवास है, जो सुबह 10:30 से दोपहर बाद 4:30 बजे तक के लिए आयोजित किया गया है।

वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी हरीश खुराना के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि उपवास या उपहास? 3 घंटे भी 'खाए' बिना नहीं रह पाए?

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश में दलितों के बढ़ते उत्पीड़न पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस दिल्ली समेत देश के तमाम कार्यलयों में उपवास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत